मस्जिद उल-हरम में बारिश के दौरान उमरा ज़ाइरीन ने अदा की नमाज, तवाफ़ और इबादत में रहे मसरूफ़

 रबि उल अव्वल, 1448 हिजरी

   फरमाने रसूल      

जो शख्स ये पसंद करता है कि उसका रिज़क फराक कर दिया जाए और उसकी उम्र दराज़ कर दी जाए तो वो सुलाह रहमी करे।

- मिश्कावत 


bakhtawar adab, hamza travel tales


✅ रियाद 

    27 अगस्त, बरोज बुध को मक्का मुकर्रमा में हुई तेज बारिश के बीच उमरा जायरीन ने नमाज अदा की। वहीं कुछ जायरीन तवाफ और दीगर इबादात में मसरूफ रहे। बारिश के दौरान मस्जिद उल-हरम और क्लाक टावर पर बार-बार आसमानी बिजली चमकती रही जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर गर्दिश कर रही है।  

    जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब में गुजिशता बुध की शब मक्का मुकर्रमा समेत कई इलाक़ों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान मस्जिद उल-हराम में उमरा ज़ाइरीन ने नमाज़ अदा की, तवाफ़ और इबादत में मसरूफ़ रहे।

👇👇👇

➧ ➧ दम तोड़ रही उर्दू को सरे नौ जिंदा करने और दीनी व मजहबी मुआमले को लेकर अपनी सोच व फिक्र का जवाब तलाशने के लिए हमसे जुड़े …… हम हैं  ‘ बख्तावर अदब’ … 

    👆👆👆

हरमैन शरीफ़ैन इंतेजामिया ने बारिश के दौरान ज़ाइरीन की सलामती को यक़ीनी बनाने के लिए इक़दामात किए ताकि किसी जायरीन को कोई दुश्वारी पेश न आए। मताफ़, नमाज़ के मुक़ामात और दाख़िली रास्तों पर फ़ौरी तौर पर पानी की निकासी और फ़र्श ख़ुशक किए जाने को यक़ीनी बनाया गया।

    गौरतलब है कि जनरल डायरेक्टोरेट आफ़ सिविल डिफेंस ने मुल्क के कई इलाक़ों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। सऊदी अरब में नेशनल सेंटर आफ़ मेटीवरोलोजी ने मक्का रीजन के कई इलाक़ों में अगले रोज यानि जुमेरात को भी रात आठ बजे तक तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी करने के साथ ही अवाम से एहतियाती तदाबीर पर अमल करने की गुजारिश की थी। बारिश के जमा होने वाले मुक़ामात के साथ वादियों के नशीबी इलाक़ों और डैमों से दूर रहने की जरूरत पर जोर दिया था। 

    सेंटर के मुताबिक मक्का शहर के अलावा रीजन के इलाक़े अलकनफ़ज़ा, राबिग़, ख़लीस, अललीस, बहीरा, अज़्म, बनी यज़ीद, मीसान और यलमलम इलाके भी बारिश की ज़द में रह सकते हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ