मस्जिद-ए-नबवी ﷺ के करीब मौजूद मस्जिद-ए-अबूबकर सिद्दीक़ : इस्लाम दुनिया का एक तारीख़ी मुक़ाम

   फरमाने रसूल   ﷺ   

हज़रत आयशा رضی اللہ تعالیٰ عنہا कहती हैं कि मेरी वालिदा ने जब मेरी रुख़्सती का इरादा किया तो मेरा इलाज करने लगीं कि मैं ज़रा फ़र्बह-बदन हो जाऊँ, मगर कोई इलाज कारगर न हुआ।
मगर जब मैंने ककड़ी को ताज़ा खजूरों के साथ खाना शुरू किया, तो मैं ख़ूब फ़र्बह-बदन वाली हो गई।
0 हज़रत अब्दुल्लाह बिन जाफ़र رضی اللہ تعالیٰ عنہ कहते हैं कि रसूलुल्लाह ﷺ ककड़ी ताज़ा खजूरों के साथ تناول फ़रमाया करते थे।

(इब्ने माजा)


saudi arab. masjid-al-haram-masjid-e-nabvi

✅ बख्तावर अदब 

    मदीना मुनव्वरा में मौजूद कई तारीख़ी मुक़ामात हैं, इनमें मस्जिद अबूबकर सिद्दीक का शुमार भी है जो मस्जिद नबवी ﷺ के जुनूब मग़रिब में वाके है। इस मस्जिद से हज़रत अबूबकर सिद्दीक़ का नाम जुड़ा होने की वजह हजरत अबू बकर का अपने दौर-ए-ख़िलाफ़त में इस मुक़ाम पर नमाज़-ए-ईद की इमामत किया जाना है। इसी मुकाम पर रसूल अकरम ﷺ ने भी नमाज़-ए-ईद अदा की थी। सऊदी अह्द में तारीख़ी इस्लामी मुक़ामात की तरक़्क़ी और बहाली के मन्सूबों के तहत इस मस्जिद की ख़ुसूसी देख-भाल की गई है।

👇👇

➧ ➧ बख्तावर अदब : इस्लामी तारीख और उर्दू अदब का पहला और वाहिद न्यूज पोर्टल… 

☝☝

    मस्जिद की तामीर के इबतिदाई आसार मदनी दौर से ताल्लुक़ रखते हैं जबकि इसकी मौजूदा इमारत 13वीं सदी हिज्री की है। मुख़्तलिफ़ दौर में इसकी मरम्मत और तजदीद का काम होता रहा है।

👇👇

➧ ➧ बख्तावर अदब : इस्लामी तारीख और उर्दू अदब का पहला और वाहिद न्यूज पोर्टल… 

☝☝

    मस्जिद का तर्ज़-ए-तामीर क़रीब ही मौजूद मस्जिद अल ग़मामा से मिलता-जुलता है। इसकी नुमायां खुसुसीआत में बड़ा गुंबद और मशरिक़ी जानिब स्याह पत्थर से मुज़य्यन बैरूनी दीवार शामिल है जो मदीना मुनव्वरा की तारीख़ी मसाजिद के रिवायती तर्ज़-ए-तामीर की अक्कासी करती हैं।

👇👇

➧ ➧ बख्तावर अदब : इस्लामी तारीख और उर्दू अदब का पहला और वाहिद न्यूज पोर्टल… 

☝☝

    मस्जिद अबूबकर सिददीक मदीना मुनव्वरा के तारीख़ी और इस्लामी विरसे की एक अहम यादगार है। ये शहर उन मुतअद्दिद तारीख़ी मुक़ामात का अमीन है जिनका ताल्लुक़ सीरत नबवी ﷺ और ख़ुलफ़ाए राशिदीन के दौर से है। ये मुक़ामात ज़ाइरीन और इस्लामी तारीख़ में दिलचस्पी रखने वालों को अपनी जानिब मुतवज्जा करते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ