रबि उल आख़िर, 1448 हिजरी
﷽
फरमाने रसूल ﷺ
अगर चार आदतें तुममें मौजूद है तो दुनिया से अगर तुम्हें कुछ ना मिले तो कोई हर्ज नही,
1, अमानत की हिफाज़त,
2, साफगोई
3, अच्छा अखलाक और
4, पाकिज़ा हलाल लुकमा
- अल सिलसिलह 1327
मीडिया जगत में खतीवान की बढ़ती भागीदारी एक मुसबत बदलाव : डॉ. बारले
13वां आशा इकबाल मेमोरियल खवातीन सहाफियों के एजाज में तकरीब
पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले और सीनियर मेहमानों की मौजूदगी में 4 खवातीन सहाफियों को एजाज से नवाजा गया
👆👆👆
बख्तावर अदब : भिलाई/
मरहूमा आशा इकबाल की बरसी पर कॉफी हाउस, सुपेला में सनीचर, 3 अक्टूबर को खवातीन सहाफियों के लिए मुनाकिद आशा इकबाल मेमोरियल एजाजिया तकरीब में सहाफत व सोशल वर्क के शोबे में नुमाया शराकतदारी करने वाली चार खवातीन सहाफियों को उनकी नुमाया खिदमात के लिए एजाज से नवाजा गया।
मेहमाने खुसूसी पद्मश्री पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले थे। सदारत सीनियर सहाफी यशवंत धोटे ने की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों की अदाकारा उषा विश्वकर्मा, अदीब डॉ. सुधीर शर्मा, सोशल वर्कर गुरमीत धनई व सीनियर सहाफी सहदेव देशमुख खुसूसी तौर पर मौजूद थे।
तकरीब की शुरुआत सीनियर सहाफी आसिफ इकबाल की इस्तकबालिया तकरीरी से हुई। उन्होंने बताया कि आशा इकबाल मेमोरियल अवार्ड तकरीब का यह तेरहवां साल हे। इस दौरान छत्तीसगढ़ समेत मुल्क के मुख्तलिफ रियासतों की तकरीबन 33 खवातीन सहाफियों को सहाफत के शोबे में उनके नुमाया किरदार के लिए एजाज से नवाजा जा चुका है।
इस सिलसिले में इस साल दैनिक नवभारत, रायपुर की फीचर एडीटर आफ़ताब बेगम समेत सीनियर वीडियो जर्नलिस्ट विजयलक्ष्मी चौहान, सीनियर सहाफी व सोशल वर्कर मनीषा निषाद व शाहीन कुरैशी को मेहमानों के हाथों चांदी का सिक्का, शॉल और मेमोरेंडम दिया गया।
तकरीब के दौरान मेहमानों ने मीडिया के बदलते पसमंजर और उसमें खवातीन की बढ़ती भागीदारी पर इजहारे ख्याल किया। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले ने मरहूमा आशा इकबाल को खेराजे अकीदत पेश करते हुए कहा, खवातीन सहाफियों को एजाज से नवाजे जाने की ये पहल काबिले तारीफ है। मीडिया में खवातीन की बढ़ती भागीदारी के तंई खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने इसे बदलते दौर की मुसबत इमेज बताया।
सदारती खिताब में दैनिक नव प्रदेश के समूह संपादक, सीनियर सहाफी यशवंत धोटे ने भी रिवायत की सताईश की। तकरीब को अदीब डॉ. सुधीर शर्मा, सोशल वर्कर गुरमीत धनई और अदाकारा उषा विश्वकर्मा ने भी खिताब किया।
इस मौके पर सीनियर सहाफी अशोक श्रीवास्तव, लखन वर्मा, के. वेणुगोपाल, राजेंद्र शुक्ला, मुहम्मद जाकिर हुसैन, फैजान खान, शेख आबिद और सीनियर एथलीट ताजुद्दीन समेत कसीर तादाद में मीडियाकर्मी, सोशल वर्कर और मुअज्जिज शहरी मौजूद थे। सीनियर सहाफी शाहीन खान ने तकरीब की कार्रवाई चलाई जबकि सीनियर सहाफी सहदेव देशमुख ने इजहारे तशक्कुर किया।
सहाफत के शोबे में नुमाया किरदार अदा करने पर वजीरे आला के हाथों एजाज से नवाजे गए नियाज़ी
आज की जनधारा की जानिब से राजधानी रायपुर के बेबीलॉन कैपिटल होटल में मुनाकिद रियासतगीर यूथ कॉन्क्लेव में वजीरे आला विष्णु देव साय ने संगीत नगरी के नौजवान सहाफी मुहम्मद याहिया नियाज़ी को सहाफत के शोबे में मुतवातिर बेहतर कारकर्दगी के लिए मेमोरेंडम देकर एजाज से नवाजा। इस मौके पर मशहूर रंगकर्मी, बॉलीवुड गायक, गीतकार व अदाकार अभिनेता पीयूष मिश्रा, आज की जनधारा के मुदीरे आला सुभाष मिश्र, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा व अदाकार भगवान तिवारी खुसूसी तौर पर मौजूद थे।
यूथ कॉन्क्लेव में मुख्तलिफ शोबे में नुमाया किरदार अदा करने वालों की मौजूदगी में रियासत के मुख्तलिफ जिले से आएं जिलई नुमांइदों को एजाज से नवाजा गया। गौरतलब है कि जनाब नियाजी जिला पत्रकार संघ के नायब सदर और जिला मुस्लिम समाज, ताअलीम के शोबे में नुमाया किरदार अदा करने वाली तंजीम इकरा फाउंडेशन के सेक्रेटरी और मानवसेवी तंजीम शांतिदूत के शरीक कन्वीनर है।
वजीरे आला के हाथों एजाज से नवाजे जाने पर आज की जनधारा के मुदीरे आला संपादक सुभाष मिश्र, सुनील वर्मा, विवेक मिश्र, सौरभ मिश्र, योगेश साहू, निवेदिता साहू, प्रीति, नीलू धनकर व मुकेश कुमार, के अलावा याहिया नियाज़ी के खैरख्वाहों, दोस्तों और रिश्तेदारों ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए उन्हें मुबारकबाद देते हुए उनके रौशन मुस्तकबिल के लिए दुआएं की है।
.jpg)
.jpeg)

0 टिप्पणियाँ