✅ बख्तावर अदब : दुर्ग
जिला अल्पसंख्यक बचत सहकारी साख समिति मर्यादित, प्रधान कार्यालय, पुराना बस स्टैंड की 26वीं वार्षिक आम सभा महात्मा गांधी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर छत्तीसगढ़ राज्य गीत अरपा पैरी से प्रारम्भ हुई। तत्पश्चात प्रबंधक सुरेश कुमार सोनी द्वारा वार्षिक विवरणी का वाचन कर अतिथियों एवं अंश धारकों, खातेदारों का स्वागत किया गया। जिसके बाद मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग के संदेश का वाचन किया गया।
अपने संदेश में उन्होंने अंश धारकों व संचालक मंडल को बधाई देते हुए संस्था को सहयोग करने का आश्वासन वा शुभकामनाएं दी। समारोह ममें महापौर अलका वाघमार, सुरेंद्र कौशिक, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, प्रीतपाल बेचचंदन, अध्यक्ष सहकारी केंद्रीय बैंक, अशोक राठी, उपाध्यक्ष जिला भारतीय जनता पार्टी, कैलाश चंद्र बरमेचा, समाजसेवी, प्रकाश देशलहरा, अध्यक्ष सालाना उर्स पाक कमेटी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, मेहंदी समनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, अनूप गटागट, जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज, डाक्टर मानसी गुलाटी, अध्यक्ष महिला विंग, भारतीय जनता पार्टी, मोनिका देवांगन, प्रबंधक, इसाफ बैंक, रितु नागर, प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया सहित बड़ी तादाद में नगरवासी, अंशधारक और खातेदार उपस्थित थे।
इस मौके पर श्रीमती बाघमार, महापौर द्वारा संस्था में फर्नीचर आदि के लिए दो लाख रूपये की राशि प्रदाय की गई। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने संस्था के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को प्रोत्साहन देकर सहकारिता के माध्यम से किए जाने वाले प्रयास की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि समाज के हर तबके के लिए योजना लागू की जा रही है, जिसका लाभ हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है। सुरेंद्र कौशिक, अध्यक्ष जिला भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सहकारिता महोत्सव मनाने के संबंध में मिले निर्देश के तारत्तमय में जिलेभर में सहकार से समृद्धि की ओर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि संस्था के भवन निर्माण के लिए 25 लाख़ रुपए के मांग पत्र के संबंध में कैबिनेट मंत्री श्री यादव से चर्चा कर राशि दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।
समारोह को प्रीत पाल बेलचंदन, अध्यक्ष जिला केंद्रीय सहकारी बैंक ने भी संबोधित किया। सहकारिता के संबंध में व्यापक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि संस्था कवेलू पोश भवन में विगत 26 साल से संचालित होकर प्रगति की ओर अग्रसर है। छत्तीसगढ़ में यह एकमात्र अल्पसंख्यकों की संस्था है जो न केवल अल्पसंख्यक अपितु सभी धर्म, सभी समाज के लोगों को आर्थिक स्वालंबन की ओर अग्रसर करने का सहकार भावना के साथ कार्य कर रही है। इस हेतु संस्था बधाई की पात्र है।
अध्यक्ष कुरैशी ने पेश किया प्रगति विवरण
अतिथियों के हाथों वार्षिक विवरणी के विमोचन पश्चात रऊफ कुरैशी, अध्यक्ष ने संस्था की प्रगति का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा, संस्था ने सन 2025- 26 में वार्षिक टर्नओवर(आर डी) 3487.64 लाख रुपया कार्यशील पूंजी 412.48 लाख रुपया, अमानते जमा 718. 24 लाख रुपया, बैंक डिपॉजिट 282.70 लाख रुपया, ऋण वितरण 57.61 लाख रुपया, ऋण वसूली 66.25 लाख, ऋण शेष 106.15 लाख रुपया, फंड निधिया 96.73 लाख रुपया, आय 37.07 लाख रुपया, व्यव 33.35 लाख रुपया, फंड प्रावधान 2.48 लाख रुपया, संचित लाभ 43.81 लाख रुपए के साथ ऑडिट वर्ग में अ प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की है, उन्होंने अंशधारकों को पांच प्रतिशत लाभाश देने की घोषणा की जिसका करतल ध्वनि से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर हनीफ भिड़सरा उपाध्यक्ष, नज़हत परवीन उपाध्यक्षा, संचालक गण मकबूल अली, मंजूर अंसारी, शमसुद्दीन थरानी, फल फ्रूट व्यापारी संघ, मत्स्य कल्याण समिति इंदिरा मार्केट मछुआरा संघ, पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ, फुटकर व्यापारी संघ इंदिरा मार्केट हाजी इसराइल बेग शाद, रौनक जमाल, अहमद खान, हाजी इस्माइल चौहान, अबरार पुवार, हाजी नूर मोहम्मद, हाजी अयूब, नरेंद्र सोनी, स्टेट बार काउंसिल कोषाध्यक्ष, रमाबाई यादव, सुशीला यादव, सीता यादव, योगिता सोनी, साजन जोसेफ पार्षद, खालिक रिजवी, पार्षद, अनूप सोनी एल्डरमैन, आसिफ अली कार्यालय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, सविता सोनकर, आलोक सोलंकी, अजय ढीमर, बाबूलाल सैनी अध्यक्ष, इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ, चंद्रिका दत्त चंद्राकर, हाजी मिर्जा साजिद बेग, हफिज पेंटर, अहफ़ाज़ शेख, श्री हारून रशीद, खिलेश्वर बघेल, रजमाल भाई, गायत्री देवांगन आदि अंशधारक व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अंत में सदस्याके को लाभांश का चेक प्रदान कर सफरनामा का वाचन किया गया। आभार प्रदर्शन बहादुर अली थरानी, लोन समिति के अध्यक्ष ने किया। यह जानकारी प्रबंधक सुरेश कुमार सोनी ने दी।

0 टिप्पणियाँ