काबुली दरबाद में सालाना उर्सपाक 14 से

 शाअबान उल मोअज्जम, 1447 हिजरी 

फरमाने रसूल ﷺ

"तुम अपने लिए भलाई के अलावा कोई और दुआ ना करो क्योंकि जो तुम कहते हो उस पर फरिश्ते आमीन कहते है।"

- मुस्लिम 

 

hamza travel tales, bakhtawar adab, nai tahreek

✅ बख्तावर अदब : दुर्ग     

    हजरत बाबा अब्दुर्रहमान शाह काबुली, रहमतुल्लाह अलैह का शाअबानुल मुअज्जम में मनाया जाने वाला सालाना उर्स पाक 14 फरवरी से मनाया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले उर्सपार्क का आगाजा 14 फरवरी को मग्रिब की नमाज के बाद परचम कुशाइ से होगी जिसके बाद रात दस बजे मुनाकिद जश्ने काबुली सरकार कान्फ्रेंस में हजरत अहमद नक्सबंदी (हैदराबाद) कौम से खिताब करेंगे। 
    अगले रोज़ यानि 15 फरवरी, इतवार को रात 10 बजे समा महफिल व क़व्वाली का प्रोग्राम होगा जिसमे हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल कमर वारसी, बाराबंकी, उत्तरप्रदेश का मुकाबला राजा सरफराज़ कव्वाल एन्ड पार्टी, उत्तरप्रदेश, रामपुर के साथ सूफियाना अंदाज़ में होगा। 
    16 फरवरी, बरोज पीर बाद नमाज़ जोहर ग़ुस्ल होगा। बाद नमाज़ असर शाही चादर पेश की जाएगी जिसके बाद शाम 7बजे से आम लंगर का एहतेमाम किया गया है। 
    शाबान उर्स पाक कमेटी के सदर अफ़ज़ल हुसैन ने बताया कि हज़रत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमतुल्लाह अलैह का तारीखी उर्स (असली उर्स) शाअबानुल मोअज्जम के महीने में मनाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि हज़रत के अकीदतमंदों में सभी मजहब के लोग शामिल हैं जो उर्स को यकजहती और भाईचारगी के साथ मानते हैं। उर्स में विधायक गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, महापौर अलका बाघमार मेहमाने खुसूसी के तौर पर मौजूद रहेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सदर सलीम राज और सोशल वर्कर डा. मानसी गुलाटी वगैरह भी खुसूसी तौर पर मौजूद रहकर यकजहती का पैगाम देंगे। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ