पैगम्बर-ए-इस्लाम की शान में पेश की नात शरीफ, लैपटॉप समेत जीते ढेर सारे इनाम

 रबि उल अव्वल, 1448 हिजरी

 ﷽

फरमाने रसूल ﷺ

कामिल मोमिन वो है, जो खुश अखलाक हो और घर वालों से नरम सुलूक करने वाला हो।

तिर्मिज़ी 


सैयदी मदरसा एकता नगर भिलाई-तीन में मदरसे के बच्चों के बीच हुआ नातिया मुकाबला


➧ ➧ बख्तावर अदब : इस्लामी तारीख और उर्दू अदब का पहला और वाहिद न्यूज पोर्टल… 


prophet muhammad (s.a.w), naat, bakhtawar adab


✅ बख्तावर अदब : भिलाई

    जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सैयदी मदरसा, एकता नगर, भिलाई-तीन में मदरसे के बच्चों के बीच मुनाकिद नातिया मुकाबले में भिलाई व आसपास के 100 से जाईद बच्चों ने एक से बढ़ कर एक नातिया कलाम पेश किए। इंतेजामी कमेटी के मुहम्मद उमर ने बताया कि सुबह से रात तक जारी इस प्रोग्राम में बच्चों को अलग-अलग वर्ग में इनआम-ओ-इकराम से नवाजा गया। इस दौरान स्कूली ताअलीम में 90 फीसद और उससे जाईद नंबर लाने वाले बच्चों को भी एजाज से नवाजा गया। 

prophet muhammad (s.a.w), naat, bakhtawar adab


    उन्होंने आगे बताया कि नातिया कलाम के लिए मदरसे के बच्चों ने अच्छी तैयारी की थी। जजों ने बच्चों की पेशकश को सराहा। हाफिज कलीम अशरफी की सरपरस्ती में हुए इस प्रोग्राम में इमाम ओ खतीब हाफिज अकील अशरफी, मौलाना साबिर रजा, मस्जिद-मजार कमेटी के सदर रुस्तम खान, कैशियर रईस अहमद, सेक्रेटरी नसीम खान, हाजी समद, हाजी नईम कुरैशी, हाजी बशीर खान और हाजी अली रजा मौजूद थे। इंतेजामी कमेटी में अबुल हसन, मोहम्मद इरफान, वाजिद अंसारी, फिरोज अहमद खान, मोहम्मद हाशिम रजा, इमरान खान, गुलजार, साहिल शेख, मोहसिन रज़ा, मुख्तार, शाहिद रजा, अयान शाह, अदीब शाह, सलीम रजा और आसिफ अहमद खान शामिल हैं।

prophet muhammad (s.a.w), naat, bakhtawar adab


नातिया कलाम में इन बच्चों ने बाजी मारी

➧ ➧ बख्तावर अदब : इस्लामी तारीख और उर्दू अदब का पहला और वाहिद न्यूज पोर्टल… 

    मुकाबलों में 11 साल तक की उम्र में लड़कियों में अव्वल कहकशां बानो, दूसरा मोहसिना कुरैशी, तीसरा अलिजा अंजुम, लड़कों में अव्वल मोहम्मद मोईन, दूसरा अल्तमश रजा, तीसरा अयान अली, 12 से 13 साल उम्र ग्रुप में लड़कियों में अव्वल जैनब फातिमा, दूसरा आतिफा, तीसरा सिफत, लड़कों में अव्वल सैयद अरमान, दूसरा कुर्बान रजा, तीसरा सिब्तैन और मोहम्मद हुसैन रहे। 14 साल और इससे ऊपर उम्र के ग्रुप में लड़कियों में अव्वल जिया अंजुम, दूसरा गौसिया फातिमा, तीसरा स्वालेहा अंजुम, लड़कों में अव्वल अब्बास रजा सईदी मदरसा एकता नगर, दूसरा मोहम्मद नूर और तीसरा आदिल हुसैन रहे। इसके साथ ही आयात  फातिमा, साहिबा, आलिया, अफशा अंजुम, राशिद, मोईन अशरफ, साएबा अंजुम और मोहम्मद हुसैन सैयदी को खुसूसी इनआम दिए गए।  

एकेडमिक रिजल्ट में फरहत टॉप परफार्मर, अवार्ड के साथ मिला लैपटॉप

    

एकेडमिक साल 2025- 2026 में 90 फीसदी से जाइद नंबर लाने वालों में फरहत परवीन दसवीं को टॉप परफार्मर अवार्ड और लैपटॉप दिया गया। वहीं गौसिया फातिमा, अलीना फातिमा, जीनत बानो और नफीस अहमद को बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड दिया गया। प्रोग्राम में सैयद ट्यूशन में पढ़ाने वाले असातजा फरहान कुरैशी, अयान शाह, अल्फिया, मुस्कान शेख, अनीसा अंसारी और आफरीन परवीन को एजाज से नवाजा गया। मदरसे की खिदमत के लिए तौहीद खान और शाहनवाज कादरी को खिदमत अवार्ड दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ