तालीम और सेहत के मैदान में नुमायां ख़िदमात अंजाम देने वालों की पज़ीराई

 रबि उल अव्वल, 1448 हिजरी

   फरमाने रसूल    

क्या मैं तुम्हें ये ना बता दूँ के जहन्नुम किस पर हराम है? फिर फरमाया जहन्नुम उस शख्स पर हराम है, जो लोगों के साथ नरमी और सहूलियत के मामला इख्तियार करें।

- तिर्मिज़ी 


तालीम और सेहत के मैदान में नुमायां ख़िदमात अंजाम देने वालों की पज़ीराई


सयदी सुन्नी जामा मस्जिद, भिलाई-3 में हुआ इनइक़ाद

✅ बख्तावर अदब : भिलाई 

    सयदी सुन्नी जामा मस्जिद, भिलाई-3 में ईद मीलाद-उन्नबी ﷺ के सिलसिले में एज़ाज़ी प्रोग्राम का इनइक़ाद किया गया जिसमें तालीम और सेहत के मैदान में नुमायां ख़िदमात अंजाम देने वाली अहम शख़्सियात के साथ-साथ बासलाहीयत तलबा की भी हौसला-अफ़ज़ाई की गई।

तालीम और सेहत के मैदान में नुमायां ख़िदमात अंजाम देने वालों की पज़ीराई


    प्रोग्राम में सीनीयर कांग्रेसी रहनुमा और समाजी कारकुन सुजीत बघेल ने इस पहल का खैरमक़दम करते हुए कहा कि ज़हीन और बासलाहीयत बच्चों ने अपनी कामयाबी से ना सिर्फ अपने ख़ानदान का नाम रोशन किया है बल्कि इस इलाक़े को भी एक शिनाख़्त दी है।

    इस मौके पर आयूष मेडिकल ऑफीसर डाक्टर नितिन कश्यप समेत मुख़्तलिफ़ शोबों में नुमायां ख़िदमात अंजाम देने वाली शख़्सियात को एज़ाज़ से नवाज़ा गया।

इन बच्चों की हुई हौसला अफजाई

तालीम और सेहत के मैदान में नुमायां ख़िदमात अंजाम देने वालों की पज़ीराई

 

प्रोग्राम के दौरान बासलाहीयत तलबा की हौसला-अफ़ज़ाई की गई, इनमें नूर शफ़क़, फ़लक मिर्ज़ा, मिर्ज़ा इर्फ़ान बेग, आईशा परविन, ग़ुलाम शरफ़ उद्दीन, मिर्ज़ा फ़रहान बेग, मिर्ज़ा इर्फ़ान बेग, जुनैद रज़ा ख़ान, फ़िरोज़ ख़ान, आईशा हमीद, हामिद ख़ान, कबीर ख़ान, लतीफ़ ख़ान, मीज़ान अहमद, रईस अहमद, फौज़िया सिद्दीक़ी, इलयास सिद्दीक़ी, आईशा फ़ातिमा अंसारी, डाक्टर एस अंसारी, जैसमीन परविन, अकबर अली, रशीद अहमद, सफ़ीर अहमद, मुहम्मद जै़द, मुहम्मद जावेद, सना सिद्दीक़ी, एहतिशाम सिद्दीक़ी, नाज़िया बेगम, ग़ुलाम हुसैन, समीरा अंजुम, मुहम्मद मुक़ीम, ज़रीन शेख़, शेख़ शाहिद, ज़ीशान मुईन उद्दीन, शेख़ शाहिद, महताब ख़ान, जमील ख़ान, फरदीन ख़ान, डाक्टर साजिद अहमद और नौशीन अंसारी, कामरान अंसारी शामिल हैं।

    तमाम एज़ाज़ याफताह तलबा को तौसीफ़ी अस्नाद और यादगारी तहाइफ़ पेश किए गए। 

    प्रोग्राम में सयदी सुन्नी जामा मस्जिद, भिलाई-3 के सदर रुस्तम ख़ान, सेक्रेटरी नसीम ख़ान, कैशीयर रईस अहमद, अराकीन अबुलहसन, तौसीफ़ हनफ़ी, मुहम्मद आरिफ़, मुहम्मद लतीफ़, अज़हर ख़ान, मुहम्मद हाश्मी, फ़ारूक़ चौहान, अब्दुल रियाज समेत बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। प्रोग्राम की निज़ामत हामिद शाह ने की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ