कानूनसाज सुनील सोनी और वैदिक ग्रुप की एमडी सैय्यद सलमा ने काटा फीता
✅ बख्तावर अदब : रायपुर
राजधानी के संतोषी नगर, पुराना घमतरी रोड पर वाके मीरा इलेक्ट्रॉनिक का गुजिश्ता दिनों कानूनसाज (रायपुर दक्षिण) सुनील सोनी और वैदिक ग्रुप की एमडी व सोशल वर्कर सैयद सलमा के दस्ते मुबारक से इफ्तेताह अमल में आया।
तकरीब की शुरुआत में शो रूम के संचालक राजिक और सलमान ने मेहमानों का बुके देकर इस्तकबाल किया। इस मौके पर शहर के अवामी नुमाइंदों और कारोबारियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। शहर के बड़े शो रूम में शामिल मीरा इलेक्ट्रॉनिक व मोबाइल एक छत के नीचे सभी खुसूसी ब्रांड के प्रोडक्ट मुनाकिस कीमत पर मयस्सर होंगे। शो रूम के संचालक ने बताया कि शो रूम में सभी ब्रांड के एलईडी टीवी, फ्रेफ्रिजरेटर, एसी वाशिंग मशीन, माइक्रो वेव, कूलर, पंखा, मिक्सी और लेटेस्ट स्मार्टफोन की वसीअ रेंज देखने को मिलेगी। ग्राहकों की सहूलत के लिए ज़ीरो परसेंट के साथ आसान किस्तों और बिना ब्याज के लोन की सहूलत मयस्सर कराई जाएगी। इसके अलावा बडे आयटम की खरीदी पर ग्राहकों को यकीनी तोहफे दिए जाएंगे।
शो रूम के इफ्र्रतेताहिया तकरीब के मौके पर लक्की ड्रा रखा गया जिसमें ई बाईक, 5 एलडी, 100 लक्की कस्टमर को तोहफतन दिए जाएंगे। यही नहीं हर खरीदीं पर गाहक को तोहफा दिया जाएगा। हर खरीदीं पर गिफ्ट, 2000 कार एसेसरीज डिस्काउंट कूपन के साथ ही बहुत कई आफर दिए जा रहे हैं।
इस मौके पर कानूनसाज सुनील कुमार सोनी वैदिक वेलफेयर फाउण्डेशन की चेयरमैन सैय्यद सलमा ने संचालक को मुबारकबाद पेश की।

0 टिप्पणियाँ