जिल हज्ज, 1447 हिजरी
﷽
फरमाने रसूल ﷺ
जो शख्स अपने भाई के लिए उसकी पीठ पीछे दुआ करे तो जो फरिश्ता उसके लिए मुकर्रर है, वो कहता है, आमीन और तुम्हें भी उसके मानिंद अता हो।
-सहीह मुस्लिम
✅ मुहम्मद ज़ाकिर हुसैन : भिलाई
शोहदा-ए-कर्बला की याद में मोहर्रम की पहली तारीख से दसवीं तारीख तक तकरीरी प्रोग्राम समेत मुख्तलिफ प्रोग्राम मुनाकिद किए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत 16 जून की शाम से होगी। शहर में अलग-अलग जगहों पर ताजियों को हतमी शक्ल दी जा रही है। मस्जिदों और दीगर जगहों पर तकरीर की तैयारी है। अखाड़ा कमेटियों के बैनर तले नौजवान करतब के गुर सीख रहे हैं। शहर में 30 से अधिक जगह पर कारीगर ताजिया बनाने में जुटे हैं।
अंजुमन हुसैनिया कमेटी, खुर्सीपार में मुहर्रम की तैयारियां जारी है जहां 9 मुहर्रम (17 से 26 जून) तक मुख्तलिफ प्रोग्राम होंगे। कमेटी के हुसैन अली अशरफी ने बताया कि सभी प्रोग्राम मौलाना सैयद आलमगीर अशरफ, अशरफी उल जिलानी (किछौछा शरीफ, उत्तर प्रदेश) की सरपरस्ती में होंगे। यहां इलाहाबादी पंचायती ताजिया के बैनरतले इमामबाड़ा में ताजिया बनाने का काम हतमी मरहले पर है।
हर रोज तकरीर व कुरआन ख्वानी
मुहर्रम की पहली से नौंवी तारीख तक हर रोज बाद नमाज-ए-इशा आलिम-ए-दीन शोहदा-ए-कर्बला के मौजू पर कौम से खिताब करेंगे। तकरीर के बाद लंगर तकसीम किया जायेगा।
मुहर्रम की पहली से 10 तारीख तक हर रोज सुबह 8 से 10 बजे तक कुरआन ख्वानी होगी।
इस मौके पर इतवार, 21 जून ब मुताबिक 5 मोहर्रम ताअलीम के शोबे में बेहतर कारकर्दगी का मुजाहिरा करने वाले तुलबा के साथ ही शहर की खवातीन की कमेटियों का इस्तकबाल किया जाएगा। उसी दिन मेडिकल एवं ब्लड डोनेशन कैंप लगेगा।
23 जून, बरोजे मंगल ब मुताबिक 7 मोहर्रम कमेटी की जानिब से शासकीय अस्पतालों में फल तकसीम किया जाएगा।
24 जून, बरोजे बुध ब मुताबिक 8 मोहर्रम की रात बाद नमाज ईशा हजरत अल्लामा मौलाना सैयद आलमगीर अशरफ, अशरफी उल जिलानी कौम से खिताब करेंगे। हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती साजिद सकाफी अशरफी (सिवनी, मध्य प्रदेश) भी मौजूद रहेंगे।
21 जून, बरोजे इतवार बमुताबिक 5 मोहर्रम बाद नमाज़ ज़ोहर आलिमा शाहाना नूरी सिमगा (रायपुर) खवातीन से खिताब करेंगी।
यौमिया तकरीरी प्रोग्राम में खुसूसी तौर पर मुफ़्ती जामी कमर अजहरी, इमाम-ओ-खतीब, अशरफी मस्जिद जोन-3, हाफिज व कारी मोहम्मद आरिफ, इमाम-ओ-खतीब, कोहका मस्जिद, हाफिज अब्दुल कुद्दूस, जोन-3, खुर्सीपार, मुफ्ती सैफी अलीमी, मदनी मस्जिद, जोन 1/2, खुर्सीपार, हाफिज मोहम्मद इमरान, मदरसा ताजदारे अहले सुन्नत, खुर्सीपार, हाफिज मोहम्मद शफीक अशरफी, मस्जिद जोन-3, हाफिज महबूब गौहर, फरीद नगर, मौलाना जाकिर रजा, मदरसा ताजदारे अहले सुन्नत, खुर्सीपार, हाफिज मोहम्मद शहादत अली, मदरसा मरोदा, अब्दुल मजीद रजवी, अशरफी मस्जिद, जोन-3, मौलाना मोहम्मद इसरार, जोन 1, खुर्सीपार, हाफिज गुलाम रजा, फरीद नगर, हाफिज शमशेर अली, मरौदा, कमालुद्दीन अशरफी, जोन-1, खुर्सीपार मौजूद रहेंगे। कमेटी के हुसैन अली के मुताबिक मौसम के मददे नजर वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है।


0 टिप्पणियाँ