जश्ने ईद मिलाद उन नबी ﷺ : जामा मस्जिद में पेश ईमाम ने की परचम कुशाई

 रबि उल अव्वल, 1448 हिजरी

   फरमाने रसूल      

जब तुम ऐसे हो जाओ के तुम्हारे गम बढ़ जाए, तुम उन गमों को खत्म करना चाहो तो मुझपर दरूद पढ़ो।

- जमाह तिर्मीज़ी 


bakhtawar adab, hamza travel tales

पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद ﷺ की यौम-ए-विलादत पर निकला जुलूस, कुरआन ख्वानी के साथ ही सलात-ओ-सलाम का नजराना किया पेश 
जश्ने ईद ﷺ को लेकर नौनिहालों और बुजुर्गो में दिखा जोश


------------------

➧ ➧ मज़हब-ए-इस्लाम की रोशन तारीख, सकाफत और उर्दू अदब से वाबस्तगी के लिए पढ़ते रहें  ‘’ बख़्तावर अदब …’’ 

-----------------

✅ बख्तावर अदब : खैरागढ़

    26 अगस्त बरोजे बुध को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद ﷺ की 1501वीं यौम-ए-पैदाईश पर नगर की अवाम ने अकीदत के माहौल में इबादत में दिन गुजारे। इसकी शुरुआत फजर की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी और सलात-ओ-सलाम का नजराना पेश करने से हुई। जिसके बाद सुबह 9.30 बजे मस्जिद चौक से जुलूसे मुहम्मदी ﷺ निकला जो शहर का गश्त करता हुआ वापस जामा मस्जिद पहुंचा जहां इमाम-ओ-खतीब हाफिज फखरुद्दीन मिस्बाही ने परचम कुसाई की रस्म अदा कर फातेहा पढ़ी।

    मआशरे से खिताब करते हुए उन्होंने पैगंबर-ए-इस्लाम ﷺ की बताई राह पर चलने की तरगीत देते हुए बुरे कामों से बचने की नसीहत की जिसके बाद उन्होंने केसीजी जिले समेत रियासत व मुल्क में अम्न-ओ-आमान, भाईचारगी और खुशहाली के लिए दुआए की। 

नात-ए-रसूल ﷺ और हुब्बुल वतनी के तरानों ने बांधा समां 

    जुलूस के दौरान शहर के मुख्तलिफ चौक-चौराहों पर लोगों ने स्टॉल लगाकर फल, शरबत, आइसक्रीम, केक और नाश्ता तकसीम किया। दूसरी ओर जुलूस में मआशरे के लोगों ने लोगों को ईद मिलाद उन नबी की खुशी में मिठाई बांटी। शाम को सिविल अस्पताल में मरीजों को फल व बिस्किट तकसीम किया गया।

    जुलूस के साथ चल रहे चिश्तिया नातियां ग्रुप (रायपुर) ने हुब्बुल वतनी के तराने और नातिया अशआर पेश किए जिसे लोगों ने सराहा। सोशल वर्कर रमेश शर्मा और साबिक पार्षद संजय शर्मा गुड्डू ने भाई चारगी की मिसाल देते हुए मुस्लिम भाइयों को अपने घर के सामने पानी पिलाकर हिंदू-मुस्लिम यकजहती की मिसाल पेश की। जुलूस के दौरान अम्न-ओ-अमान बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा की हिदायत पर थाना इंचार्ज अनिल शर्मा व यातायात प्रभारी निरीक्षक भीमसेन यादव की कयादत में रूपसाय् भगत, सुरेश वर्मा, प्रधान आरक्षक गन्नू लाल साहू, आशुतोष सिंह जिम्मी, रोमनाथ वर्मा, विजय सागर, गिरीश निषाद, मुरली वर्मा समेत पुलिस महकमे की टीम तैनात थी।

जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

    जुलूस-ए-मुहम्मदी ﷺ में पेश ईमाम हाफ़िज़ फखरुद्दीन मिस्बाही रिज़वी, हाफिज मोहिब्बुल हक, हाफिज जियाउल हक, हाफिज शराफत हुसैन, हाफ़िज़ नाहिद रज़ा, हाफ़िज़ मुबारक रिज़वी, नपा के नायब सदर अब्दुल रज्जाक खान, जामा मस्जिद के सदर अरशद हुसैन डब्बू, साबि नायब सदर जफर हुसैन खान, मुहम्मद इदरीस खान, हाजी रिज़वान मेमन, इकरा फाउंडेशन के सदर खलील कुरैशी, जिला मुस्लिम समाज के सेक्रेटरी मुहम्मद याहिया नियाज़ी, शमशुल होदा खान, सीटीबी फाउंडेशन के जिला सदर अय्यूब सोलंकी, जुनैद खान, मुहम्मद सगीर खान, फारुख मेमन, सैय्यद जाकिर अली, कय्यूम कुरैशी, डॉ. मकसूद अहमद, जामा मस्जिद के खजांची सादिक मेमन मोतीवाला, नसीम कादरी, नायब सदर वसीम कादरी, सगीर कुरैशी, सेक्रेटरी असद उल हक, हाजी नासिर मेमन, हाजी तनवीर मेमन, हाजी सलीम मेमन, हाजी ईमरान मेमन, हाजी इरफ़ान मेमन, हाजी मोहसिन अली, हाजी जाहिद अली, मतीन अशरफ़, हाजी सरवर खान, हाजी मुर्तजा खान, तारिक अमान, सोहेल अशरफ़, रफीक सरधारिया, साबिर सरधारिया, नदीम मेमन, राजा सोलंकी, युनूस सोलंकी, सैय्यद शौकत अली, सैय्यद अल्ताफ अली, रियाजुद्दीन कादरी व कलीम अशरफी समेत कसीर तादाद में मआशरे के लोग मौजूद थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ