जश्ने ईद मिलाद उन नबी के मौके पर सैय्यदी सुन्नी जामा मस्जिद ने लगाया हेल्थ कैंप

 रबि उल अव्वल, 1448 हिजरी

   फरमाने रसूल      

दुनिया में ऐसे रहो गोया तुम परदेसी या राहगीर हो और अपने आप को अहले क़ुबूर (मुर्दो में) शुमार करो।

(मिशकवत)


bakhtawar adab, hamza travel tales


✅ बख्तावर अदब : भिलाई 

    पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद 000 की यौमे पैदाईश जश्ने ईद मिलाद उन नबी के सिलसिले में मुख्तलिफ प्रोग्राम मुनाकिद किए जा रहे हैं। मिलादुन्नबी का जुलूस 26 अगस्त, बुधवार को निकलेगा। इस दौरान मुख्तलिफ कमेटियों की जानिब से खिदमते खल्क  प्रोग्राम मुनाकिद किए जा रहे हैं। इस सिलसिले में सैय्यदी सुन्नी जामा मस्जिद, भिलाई-3 में मुफ्त हेल्थ कैंप मुनाकिद किया गया जिसका सैकड़ों लोगों ने फायदा उठाया। सभी की सेहत की जांच के बाद उन्हें मुफ्त सलाह देने के साथ ही दवाईयां फराहम की गई। 

    ➧ ➧ बख्तावर अदब : इस्लामी तारीख और उर्दू अदब का पहला और वाहिद न्यूज पोर्टल… 

    80 लोगों की आंखों की जांच कर चश्मा नंबर, मोतियाबिंद मामाले की जांच कर मुफ्त दवा देने के साथ उन्हें नजदीकी जिला अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी गई। कैंप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भिलाई-3 और आयुष विभाग भिलाई-3 की टीम के डॉ. नितिन कश्यप, डॉ. नमिता नंदे, नेत्ररोग रायपुर, फार्मासिस्ट विनय निर्मलकर, स्वास्थ्य संयोजिका हेमलता निर्मलकर, जय सिंह कोठारी, मितानिन नूतन तिवारी, लतिका सरकार ने अपनी खिदमात दी। वहीं सैय्यदी सुन्नी जामा मस्जिद, भिलाई-3 के सदर मुहम्मद रूस्तम, सेक्रेटरी मोहम्मद नसीम खान, खजांची रईस अहमद, नारायणा लैब भिलाई-3 के मोहम्मद इमरान, मोहम्मद तौहीद (इंचार्ज), स्वास्थ्य विभाग के बीईटीओ सैय्यद असलम, तौहीद खान, अजहर खान, अब्दुल हुसैन, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद हाशमी और अब्दुल लतीफ़ समेत ओहदेदार मौजूद थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ