आरिफ और व्यास ने स्टूडेंट को बताए स्टार्टअप और मुनाफे की तकनीक

BAKHTAWAR ADAB, HAMZA TRAVEL TALES


एसएसआईपीएमटी में स्पार्क टू प्रॉफिट का

कामयाब प्रोग्राम मुनाकिद 

✅ बख्तावर अदब : भिलाई 

    विश्व उद्यमिता दिवस के मौके पर एसएसआईपीएमटी कॉलेज, रायपुर में स्टूडेंट के लिए उद्यमिता एवं स्टार्टअप पर एक खुसूसी सेशन मुनाकिद किया गया। स्पार्क टू प्रॉफिट: स्टूडेंट स्टार्टअप रोडमैप उनवान से मुनाकिद प्रोग्राम में इन्नोवेदास एड टेक प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक, भिलाई निवासी अरिफ खान व कोमल व्यास शर्मा ने स्टूडेंट को आइडिया से लेकर स्टार्टअप, बाजार में लॉन्च और रेवेन्यू तक पहुंचने की पूरी जानकारी दी। 

    सेशन के दौरान स्टूडेंट को बताया गया कि किसी भी कामयाब स्टार्टअप की शुरुआत महज एक अच्छे आइडिया से नहीं, बल्कि उसकी राह में आने वाली मुश्किलों और उसका हल तलाश करने से होती है। प्रोग्राम के दौरान आइडिया का मार्केट वैलिडेशन, कस्टमर डिस्कवरी, प्रोटोटाइप व एमवीपी (मिनिमम वाइएबल प्रोडक्ट) तैयार करना, बिजनेस मॉडल तैयार करना, रेवेन्यू स्ट्रीम तय करना, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के अलावा आखिरकार बिजनेस को स्केल करने जैसे खास मरहलों पर तफसील से चर्चा की गई।

    सेशन की सबसे खास बात स्टूडेंट की फआल शिरकत रही। बड़ी तादाद में स्टूडेंट ने जोश के साथ सवाल पूछे, अपने बिजनेस आइडिया पेश किए और मौके पर ही अपने आइडिया की पिचिंग की। अरिफ खान ने स्टूडेंट से बात करते हुए कहा कि आज का स्टूडेंट महज नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाला उद्यमी भी बन सकता है। उन्होंने स्टूडेंट को सलाह दी कि वे अपने आसपास की परेशानियों को मौके की शक्ल में देखें और छोटे सतह पर कोशिश करते हुए अपने इरादों को रोजगार में बदलने की जानिब आगे बढ़ें। वहीं कोमल व्यास शर्मा ने स्टार्टअप के शुरुआती मरहलों में तकनीक, प्रोटोटाइप और एमवीपी के किरदार को समझाते हुए स्टूडेंट को बताया कि शुरुआत में परफेक्ट प्रोडक्ट बनाने की बजाय ग्राहक की जरूरत को समझना और तेजी से टेस्ट करना ज्यादा माने रखता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ