बिग बॉस-19 और मास्टर शेफ विनर गौरव के हाथों नवेद को एजाज से नवाजा गया

bakhtawar adab, hamza travel tales


✅ बख्तावर अदब : नागपुर

    एसजेएम इवेंट ऑर्गेनाइजर की जानिब से गुजिश्ता दिनों मुनाकिद अवॉर्ड फंक्शन में बेस्ट मीडिया चैनल संचालक नवेद आज़मी को एजाज से नवाजा गया। प्रोग्राम में मॉडल्स, डिजाइनर्स, मेकअप आर्टिस्ट, फोटोग्राफर्स, मीडिया रिपोर्टर्स और स्पॉन्सर्स की कसीर तादाद में शिरकत रही। इस दौरान मुख्तलिफ कैटेगरी में शानदार मुजाहिरा करने वाले शुरका को एक्टर गौरव खन्ना के हाथों ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर एजाज से नवाजा गया। इनमें नागपुर के नवेद आजमी भी शामिल हैं।

    गौरतलब है कि नवेद ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा (ओआई) नामक बीमारी में मुब्तला हैं। इस बीमारी में जिस्म की हड्डियां बेहद कमजोर हो जाती हैं और मामूली चोट लगने पर भी फ्रैक्चर होने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद वे मीडिया में लगातार सक्रिय बने हुए हैं।

    सिवनी से ताल्लुक रखने वाले नवेद के वालिद एमआर आज़मी तकरीबन 8 साल जनपद में तैनात थे। 2018 में रिटायरमेंट के बाद वे नागपुर शिफ्ट हो गए। राजनांदगांव में अपनी ताअलीम पूरी करने के बाद राजनांदगांव से ही नवेद ने कोचिंग सेंटर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और सहाफत से अपने करियर की शुरुआत की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ