हजरत कुतुब-ए-भिलाई का तीन रोजा सालाना उर्स 17 से

-----------------

 जीअकादा, 1447 हिजरी 

   फरमाने रसूल      

मोमिन को पहूंचने वाली हर तकलीफ, बीमारी, गम, थकावट और फ़िक्रमन्दी के बदले उसके गुनाह मिटा दिए जाते है।

- सहीह मुस्लिम 

-----------------

bakhtawar adab, hamza travel tales

✅ डा. नौशाद सिददीकी : भिलाई-3

    कुतुब-ए-भिलाई हज़रत सैय्यद बाबा (रहमतुल्ला अलैह) का 73वां सालाना उर्सपाक (भाईचारा महोत्सव) 17 से 20 मई तक मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 17 मई को परचम कुशाई से होगी। उसी रोज शाम को शाही संदल निकाला जाएगा जो शहर का गश्त करता हुआ आस्ताने आलिया पहुंचेगा। भिलाई- 3 मुस्लिम समाज की जानिब से मुनाकिद किए जाने वाले तीन रोजा उर्सपाक में अकीदतमंदों की कसीर तादाद में शिरकत हुआ करती है। इनमें सभी मजाहिब के लोग शामिल होते हैं। 

bakhtawar adab, hamza travel tales


    मेहमाने खुसूसी रियासत के साबिके वजीरे आला भूपेश बघेल व साबिक वजीर राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा होंगे जबकि सदारत सांसद विजय बघेल करेंगे। विधायक के नुमांईदे सतीश साहू खुसूसी तौर पर मौजूद रहेंगे। 

    तकरीब के अगले दो दिन 18 व 19 मई को कव्वाली का प्रोग्राम होगा जिसमें मुल्क के नामवर कव्वाल अपने कलाम पेश करेंगे। 

    20 मई की सुबह कुल की फातेहा व आम लंगर से उर्सपाक इख्तेताम पजीर होगा। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ