कौमी यकजहती की बेहतरीन मिसाल है काबुली सरकार के सालाना उर्स की तकरीब, सभी मजाहिब के लोग होते हैं शामिल : बाकलीवाल

 जीअकादा, 1447 हिजरी 

   फरमाने रसूल      

मोमिन को पहूंचने वाली हर तकलीफ, बीमारी, गम, थकावट और फ़िक्रमन्दी के बदले उसके गुनाह मिटा दिए जाते है।

- सहीह मुस्लिम

================== 

 

bakhtawar adab, sayeed khan, hamza travel tales

✅ बख्तावर अदब : दुर्ग 

    हजरत बाबा सैयद अब्दुर्रहमान शाह काबुली (रहमतुल्लाह अलैह), पुराना बस स्टैंड का 74वां सालाना उर्स मुबारक (एकता उत्सव) का आगाज शाही संदल से हुआ। ख़ादिम-ए-आस्ताना, काबुली सरकार अनवर अली शाह, करीब जामा मस्जिद से निकलकर शाही संदल शहर का गश्त करता हुआ आस्ताने आलिया पहुंचा जहां परमच कुशाई और चादरपोशी की गई। 

bakhtawar adab, sayeed khan, hamza travel tales


कव्वाल अफजाल चांद कादरी से बातचीत के दौरान कमेटी के ओहदेदारान

--------------------------------------------------------

    

    मटका पार्टी, राष्ट्रीय बैंड पार्टी, नूरानी घोड़े, लाईट डेकोरेशन और मलंग के करिश्में के साथ निकले शाही संदल का शहर में जगह-जगह इस्तकबाल किया गया। शाही संदल में प्रकाश देश लहरा, पियूष देश लहरा, हाजी इसराइल बेग शाद, संदल इंचार्ज सालाना उर्स कमेटी ने तमाम अहलकारों की दस्तारबंदी कर उनका इस्तकबाल किया। शाही संदल का नजारा करने कसीर तादाद में देर रात तक लोगों का जमावड़ा रहा। 

bakhtawar adab, sayeed khan, hamza travel tales


कव्वालों ने बांधा समा 

    14 मई की रात कव्वाल सुल्तान साबरी एंड पार्टी, दिल्ली और साकिब उमेर चिश्ती, कव्वाल एंड पार्टी दिल्ली ने अपने कलाम पेश किए। मेहमाने खुसूसी धीरज लाल बाकलीवाल, सदर, शहर जिला कांग्रेस कमेटी थे। सदारत अल्ताफ अहमद, सदर छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड ने की। सुखनंदन राठौर, एडिशनल एसपी मेहमाने खास को काबुली अवार्ड देकर एजाज से नवाजा गया। 

bakhtawar adab, sayeed khan, hamza travel tales


उर्स की तकरीब देती है कौमी यकजहती का पैगाम 

    प्रोग्राम से खिताब करते हुए धीरज लाल बाकलीवाल ने कहा, शहर की शालीन रवायत में हजरत का उर्स एकता उत्सव रूप के रूप में मनाना हमारे लिए फख्र की बात है। 74वें साल दाखिल होते हुए हजरत का उर्स कौमी यकजहती का पैगाम देता है। उन्होंने आगे कहा कि उर्स पाक में सभी मजाहिब का तआवुन और उनकी शिरकत ही उर्स का हासिल है। 

    प्रकाश देश लहरा, सदर उर्सपाक कमेटी, पियूष देश लहरा, अजहर जमील, हाजी इजराइल बेग शाद, अनीस रज़ा, अबरार पुवार व शमशेर वगैरह ने मेहमाने का इस्तकबाल किया। प्रोग्राम की कार्रवाई रऊफ कुरैशी, जनरल सेक्रेटरी सालाना उर्स पाक कमेटी ने चलाई। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ