ताअलीम के शोबे में बेहतरीन कारकर्दगी के लिए एजाज से नवाजी गईं नाजरीन

 जिल हज्ज, 1447 हिजरी 

   फरमाने रसूल     

जो शख्स अपने भाई के लिए उसकी पीठ पीछे दुआ करे तो जो फरिश्ता उसके लिए मुकर्रर है, वो कहता है, आमीन और तुम्हें भी उसके मानिंद अता हो।

- सहीह मुस्लिम

------------------ 


bakhtawar adab

✅ बख्तावर अदब : खैरागढ़ 

    पूर्व माध्यमिक शाला, ग्राम सोनभट्टा में गुजिश्ता 17 सालों से तयनात संगीत नगरी खैरागढ़ की होनहार असातजा नाज़रीन नियाज़ी को गुजिश्ता दिनों ताअलीम के शोबे में बेहतरनी कारकर्दगी के लिए राजिम के चंपारण में बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाज़ा गया।

    शिक्षा सागर फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ भारत की जानिब से मुनाकिद बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में असातजा नाज़रीन नियाज़ी को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर एजाज से नवाजा गया। 


hamza travel tales


    ये एजाज उन्हें तुलबा के मफाद, हमाजहत तरक्की के लिए कोशां, ताअलीम-ओ-तर्बियत की नई राह हमवार करने व समाज और कौम की ताअमीर में अहम शराकतदारी के लिए शिक्षा सागर फाउंडेशन, छत्तीसगढ़, भारत की जानिब से अता किया गया। इस मौके पर बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी, विजय टांडेय, शिक्षा सागर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की नेशनल मोटीवेटर डॉ. गायत्री मिश्रा, जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा के फाउंडर मेंबर सुरेश राणा, शिक्षा सागर फाउंडेशन गुजरात के संस्थापक डॉ. शैलेश प्रजापति व एससीईआरटी रायपुर के एफएनएल प्रकोष्ठ प्रभारी रिटायर्ड सुनील मिश्रा खुसूसी तौर पर मौजूद थे। 

    तकरीब से खिताब करते हुए आयोजन समिति ने कहा कि केसीजी जिले की खैरागढ़ की असातजा नाज़रीन नियाज़ी को एजाज से नवाजते हुए हमें फख्र है। नाजरीन को मिले इस एजाज के लिए शिक्षा सागर फाउंडेशन के ओहदेदारों के अलावा खैरागढ़ व जिला शिक्षा विभाग केसीजी के अराकीन, खैरख्वाह, करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए उनके रोशन मुस्तकबिल की दुआ की है। 

    गौरतलब है कि इसके कब्ल भी ताअलीम के शोबे में काबिल-ए-जिक्र शराकतदारी के लिए नाजरीन डॉ. अब्दुल कलाम, राज्य अलंकरण अवार्ड के अलावा मुख्तलिफ मौकों पर एजाज से नवाजी गई हैं। 

मेरे तुलबा हर शोबे में कामयाबी हासिल करें

बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान मिलने पर असातजा नाज़रीन नियाज़ी ने अपने तुलबा के रोशन मुस्तकबिल की दुआ करते हुए कहा, ताअलीम के शोबे में लगातार बेहतर काम करते रहना मेरी तर्जीहात में शामिल है। एजाज से नवाजे जाने पर उन्होंने अपने उस्तादों और वालदैन के तंई शुक्रगुजारी का इजहार किया। इसके अलावा उन्होंने जिला व विकासखंड शिक्षा विभाग की रहनुमाई में बेहतर काम करते रहने के अपने अज्म को दोहराया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ