बेटियों की ताअलीम के लिए वक्फ होगी द सीड्स गर्ल्स स्कूल की नई इमारत

 मुहर्रम उल हराम, 1447 हिजरी 

   फरमाने रसूल      

मोमिन को पहूंचने वाली हर तकलीफ, बीमारी, गम, थकावट और फ़िक्रमन्दी के बदले उसके गुनाह मिटा दिए जाते है।

-  सहीह मुस्लिम 


bakhtawar adab, hamza travel tales


✅  बख्तावर अदब : रायपुर 

    ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, मजलिस-ए-शूरा की गुजिश्ता दिनों द सीड्स स्कूल के नूरुस्सुबह हॉल में मुनाकिद बैठक में मआशरे की ताअलीम के फरोग के लिए अहम फैसले लिए गए। 

➧ ➧ मज़हब-ए-इस्लाम की रोशन तारीख, सकाफत और उर्दू अदब से वाबस्तगी के लिए पढ़ते रहें बख़्तावर अदब … 

    बैठक की शुरुआत स्कूल कैंपस में मजलिस-ए-शूरा, हमशीरा ग्रुप और द सीड्स स्कूल के असातजा, तुलबा और वालदैन की जानिब से इज्तेमाई तौर पर शरजकारी की गई। 

bakhtawar adab, hamza travel tales


    इसके बाद फाउंडेशन की मुख्तलिफ स्कीमों व आइंदा प्रोग्रामों पर तफसील से इजहारे ख्याल किया गया। द सीड्स स्कूल की अब तक की ताअलीमी  कारकर्दगी की सताइश करते हुए इसे और जाईद फरोग देने पर जोर दिया गया। इस दौरान स्कूल के 40 बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स बनाए जाने पर बात हुई, ताकि बोर्ड आफ डायरेक्टर्स के सालाना की बुनियाद पर हासिल माली तआवुन से स्कूल के ताअलीमी मिशन को मजबूत किया जा सके। इसके अलावा हर साल 150 तुलबा में से जरूरतमंद 72 तुलबा की तस्दीक कर उन्हें नर्सरी से 8वीं जमात तक मुफ्त ताअलीम मयस्सर कराने पर बात हुई। 

➧ ➧ बख्तावर अदब : इस्लामी तारीख और उर्दू अदब का पहला और वाहिद न्यूज पोर्टल… 

पहली से आठवीं जमात तक बेटियों को मिलेगी मुफ्त ताअलीम

        0 दम तोड़ रही उर्दू को सरे नौ जिंदा करने और दीनी व मजहबी मुआमले को लेकर अपनी सोच व फिक्र का जवाब तलाशने के लिए हमसे जुड़े …… हम हैं ‘ बख्तावर अदब’ …. 

गौरतलब है कि रायपुर के सलीम रिजवी की जानिब से स्कूल मैनेजमेंट को नयापारा, डाबरी में इमारत वक्फ की गई है। बैठक में इस इमारत में सभी जरूरी सहूलतों के साथ द सीड्स गर्ल्स स्कूल का कयाम किया जाएगा जहां यह पहली से आठवीं जमात तक बेटियों का ताअलीम दी जाएगी। इसके लिए अलग से एक समिति बनाई जाएगी जो जनाब रिज़वी की कयादत में काम करेगी। 

bakhtawar adab, hamza travel tales


इज्तेमाई निकाह 25 अक्टूबर को

बैठक में इस साल कराए जाने वाले इज्तेमाई निकाह के लिए 25 अक्टूबर, 2026 की तारीख तय की गई। निकाह मंगलम भवन, पचपेड़ी नाका में होगा। इज्तेमाई निकाह को लेकर बकिया तैयार और इंतेजामात पर अगली बैठक में फैसला लिया जाएगा। 

    बैठक में तंजीम की मजबूती के लिए रियासती सदर मोहम्मद सिराज की जानिब से हाजी जुबैर मोहम्मद व हाजी वसीम अहमद को रियासती नायब सदर के ओहदे से तरक्की देते हुए उन्हें रायपुर, बिलासपुर व दुर्ग, बस्तर संभाग के वर्किंग सदर के ओहदे पर फाइज करने की तजवीज पेश की गई जिसे आम राय से मंजूरी दी गई। दीगर मजूजा तकर्रूरियों का ऐलान अगली बैठक में किया जाएगा। 

    बैठक में हमशीरा ग्रुप की जानब से खवातीन के रोज़गार को बढ़ावा देने के मौजूद पर भी तफ्सील से मुजारकरात हुआ। इस दौरान मुतअदिदद सुझाव मिले जिनपर सिलसिलेवार अमल करते हुए इस मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा। 

    बैठक का इख्तेताम ताअलीम, सोशल वर्क और अवामी मफद के तंई तंजीम के हदफ को और जाईद मजबूत करने के अज्म के साथ हुआ। 

    बैठक में मोहम्मद सिराज (रियासती सदर), सलाम रिज़वी (साबिक सदर, छत्तीसगढ़ वक्फ़ बोर्ड), इरफान अशरफी, गुड्डू इस्माइल, इंजीनियर मखमूर इक़बाल (सदर, अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा), एमके गौरी (रिटा. आफिसर), शरीफ़ मोहम्मद (साबिक अपर कलेक्टर), एसएम हाशिम (रिटा. अफसर), नवाज़ साहब, हाजी अयूब पारेख (मेमन जमात), निकहत खान (सोशल वर्कर), तनवीर नवाब (फ्रेंड्स ग्रुप), इलयास रिज़वी, (साबिक शासकीय अफसर), अब्दुल जावेद (फ़ख्र-ए-छत्तीसगढ़), एजाज़ साहब (सीनियर सहाफी), सोहेल सेठी (सदर, सीरत कमेटी रायपुर), रफ़ीक साहब (साबिक सेक्रेटरी, फतेहशाह), शाकिर वारिस, एडवोकेट (साबिक मुतवल्ली, मोती नगर), जाकिर अली (सीनियर एडवोकेट), शहनाज़ जहीर (सीनियर मेंबर), शाहिद भाई (सीनियर एडवोकेट), मोईन सर, इस्माइल शेख (सीनियर सहाफी), नज़र हुसैनी (सोशल वर्कर), अल्काफ भाई (खजांची), जुबेर महमूद (रियासती नायब सदर), आसिफ भिंडसरा (संभाग नायब सदर), असलम अशरफी (रायपुर संभाग सदर), गौसूल रसीद (वरिष्ठ शिक्षामित्र), हाजी अब्दुल कलीम (इंचार्ज, ज़रिया रिश्ता), शहनाज़ परवीन, हमीदा बानो, नूरजहाँ बाजी, राहत परवीन समेत दीगर लोग मौजूद थे। 

होनहाल और जरूरतमंद बच्चों के लिए खास पेशकस

रायपुर : लिटिल फ्लावर इंग्लिश स्कूल मैनेजमेंट, (बैरन बाजार और दीन दयाल नगर) ने मआशरे के होनहार और ज़रूरतमंद बच्चों के लिए खास पेशकश की है। मैनेजमेंट के मुताबिक गुजिश्ता इम्तेहान में साठ फीसद या उससे जाईद मार्क्स लाने वाले बच्चों को ट्यूशन फी में पचीस फीसद की छूट दी जाएगगी। इसके अलावा 90 फीसद से जाईद नंबर लाने वाले बच्चों को पचास फीसद की छूट दी जाएगी। तफ्सीलात के लिए मैनेजमेंट के सैयद अकील से उनके नंबर 8982377777 पर राब्ता किया जा सकता है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ