इकरा की कोशिशों से होनहारों को मिल रही तालीम की रोशनी, संवर रहा मुस्तकबिल

 सफर उल मुजफ्फर, 1448 हिजरी

   फरमाने रसूल       

मुनाफिक की ये खसलत है के जब झगड़ा करे तो गाली-गलौच पर उतर आए।

(मिश्कवात)


इकरा टीचर्स एसोसिएशन ने होनहार बच्चों को एजाज से नवाजा, हाजियों का किया इस्तकबाल 

bakhtawar adab, hamza travel tales


✅ बख्तावर अदब : भिलाई

    इकरा टीचर्स एसोसिएशन की जानिब से मआशरे के होनहार बच्चों को एजाज से नवाजा गया। 12 जुलाई, बरोज इतवार को गैलेक्सी बैंक्वेट हॉल, जुनवानी रोड में मुनाकिद इस्तकबालिया तकरीब में 10वीं और 12वीं में 75 फीसद और उससे जाइद नंबर हासिल करने वाले 60 से जाइद होनहार बच्चों को मेहमानों के हाथों इस्तकबाल किया गया। 

bakhtawar adab, hamza travel tales


    इस मौके पर मेहमानों के अलावा इकरा की पहल पर आला ताअलीम हासिल हासिल कर करियर में कामयाब होने वाले नौजवानों ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने इकरा के तंई उनकी मदद के लिए शुक्रगुजारी का इजहार किया। 

bakhtawar adab, hamza travel tales


    तकरीब के मेहमानें खुसूसी 'अरामको' सऊदी अरब के साबिक एग्जीक्यूटिव एडवाइजर हाजी शम्सुद्दीन थे। तकरीब से खिताब करते हुए उन्होंने इकरा के काम की सराहना करते हुए कहा, इकरा की वजह से कई घरों के बच्चों ने बेहतर ताअलीम के जरिए अपनी जिंदगी सवारी है। उन्होंने इकरा की इमदाद से आला तालीम हासिल कर रहे नौजवानों से खुद कामयाब हो जाने पर अपने से कमजोर लोगों का साथ देने की अपील की। 

bakhtawar adab, hamza travel tales


    तकरीब के खास मेहमान मजहर अनीस, जीएम बीएसपी, शमी अख्तर फारूकी, एजीएम बीएसपी, एजाजुद्दीन आरएंडडी रूंगटा कॉलेज (आर-1), मोहम्मद साजिद अंसारी, एडमि. डायरेक्टर रूंगटा कॉलेज (आर-2), फ़ैय्याजुद्दीन, सिविल कांट्रेक्टर, हाजी हमीदुल्ला सिद्दीकी, सदर, बैतुलमाल कमेटी, भिलाई, जिल्लुर रहमान, सदर, दारुल क़ज़ा,  नसीम खान, रिटायर्ड (एमपीईबी डीई) ने भी अपनी बात रखी और बच्चों की हौसला अफजाई की। एसोसिएशन के सरपरस्त डॉ. आरए सिद्दीकी, आई स्पेशलिस्ट, एक्स डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज (मप्र.) और क्यूए खान, रिटायर्ड अपर कलेक्टर, दुर्ग ने बच्चों को करियर से जुड़ी जरूरी हिदायतें दी। सदारत कर रहीं समीना फारुक़ी (डायरेक्टर स्काई लाईन एसोसिएट) और फखरुद्दीन फारूक़ी (आर्किटेक्ट) ने भी बच्चों से खिताब किया। तकरीब की कार्रवाई नवाब रौनक जमाल ने चलाई। 

bakhtawar adab, hamza travel tales


➧ ➧ बख्तावर अदब : इस्लामी तारीख और उर्दू अदब का पहला और वाहिद न्यूज पोर्टल… 

हज से लौटे खुशकिस्मतों ने बच्चों को दुआओं से नवाजा 

    

इस साल हज्जे बैतुल्लाह के मुबारक सफर से लौटने वाले भिलाई के कुछ हाजियों का इकरा तंजीम की ओर से इस्तकबाल किया गया। उन्होंने तालीम को बढ़ावा देने इकरा के कामकाज को सराहा और आगे भी तरक्की के लिए दुआएं की। इनमें हाजी समी अख्तर फारुकी, हाजी अजमेर खान, हाजी एचएस कोया साहब, हाजी युनूस अली, हज्जन सादिया फारुकी, हज्जन शायना परवीन और हज्जन अहलिया कोया शामिल हैं। 


इन बच्चों को नवाजा गया

➧ ➧म तोड़ रही उर्दू को सरे नौ जिंदा करने और दीनी व मजहबी मुआमले को लेकर अपनी सोच व फिक्र का जवाब तलाशने के लिए हमसे जुड़े …… हम हैं  ‘ बख्तावर अदब’ … 

    

इस मौके पर होनहार बच्चों को एजाज से नवाजा गया। इनमें (दसवीं) अलिना जागीरदार (97.37), अब्दुल खादिर जहां (95.16), फाइजा खान (93.6), जारा अली (92.6), शादाब अहमद (92.01), नौशीन अंसारी (91.5), माहिम सिद्दीकी (91.5), तबस्सुम फातिमा (89),आइजा अफशीं (89.6), मुहम्मद अरफाज कुरैशी (89.3), तहमीना खान (88.83), अयाना फातिमा (86), सैयद असजाद अली (85.5), इसरा खान (85), शाहाब अहमद (84.50), आलिया परवीन (83.6), सुहैब अंसारी (83.16), अलफिया परवीन (83), तौसिफ खान (82.5), रिजा खान (82.5), महताब खान (81.6), ओवैस अली खान (81), कनीज अलीशा (80.5), मोहम्मद समीर (80.16), सदफ सुजान (79), मोहम्मद अमीरुल हसन (76.5), नाजिया (75.5), तानिया कुरैशी (75.3), अब्दुल मोइज (75.1) और आरिश खान (74.8) शामिल हैं।

    इसी तरह 12 वीं बोर्ड में 75 फीसदी से ज्यादा नंबर लाने वाले होनहारों में इफरा बानो (95.06), मोहम्मद साहिल खान (93.2), मोहम्मद यासीन रजा (92.6), आरिफा फातिमा (92), अलफिशा नाज (92), सबरीना परवीन (90.4), मोहम्मद मोइन रजा (89.2), मुस्कान नाज (89.8), मोहतसिम खान (89.8), रेहान फैसल (88.6), हुसैन अली (88.2), सादिका फातिमा (86.2), कासिम खान (85.33), शगुफ्ता नाज (81.4), सानिया बानो (82.3), गुलाम मोहियुद्दीन (82.3), सबरीना खान (80.5), रिदा हुसैन (80.2), शिरीन खान (80.2), सना खातून (79.4), जुनेरा खान (78.6), लुबना अशी (78), मोहम्मद फजल रहमान (75) और हामिद अनहद मंसूरी (74.8) शामिल हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ