सफर उल मुजफ्फर, 1448 हिजरी
﷽
फरमाने रसूल ﷺ
तुम किसी की कमज़ोरी की तलाश में ना रहा करो और जासूसों की तरह किसी के ऐब मालूम करने की कोशिश भी ना करो।
(सहीह बुखारी)
----------
अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी का एहतेमाम
✅ बख्तावर अदब : भिलाई
अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की जानिब से इस साल हज के मुबारक सफर से लौटे 150 से ज्यादा हाजियों की गुलपोशी कर, उन्हें स्कार्फ और दुपट्टे देकर उनका इस्तकबाल किया गया। सेक्टर-7 में मुनाकिद इस्तकबालिया तकरीब की शुरुआत कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई। इस मौके पर मुल्क में अमन व तरक्की की दुआएं की गई।
तंजीम की डायरेक्टर अंजुम अली ने बताया कि तंजीम की ओर से गुजिश्ता 8 सालों से लगातार हर साल हाजियों के इस्तकबाल का सिलसिला जारी है। सोसायटी के ओहदेदारान ने हाजियों के सामने कामकाज का ब्यौरा रखा और जरूरतमंदों के लिए समिति से मदद दिलवाने की बात कही।
इस हफ्ते
24 जुलाई,
- कमर दरे अक़रब
- विसाल : हजरत अमीर अबु उलाई, आगरा
25 जुलाई,
- कमर दरे अक़रब
26 जुलाई,
- कमर दरे अक़रब
- विसाल : हजरत सलमान फारसी, रदि अल्लाहो ताअला अन्हो
- विसाल : बाबा तनवीर अशरफ अलैहिर्रमा, किछौछा शरीफ
27 जुलाई,
- विसाल : हजरत उवैस करनी, रदि अल्लाहो ताअला अन्हो
- विसाल : हजरत अल्लाहमा फज्ले हक खैराबादी
28 जुलाई,
- विसाल : हजरत इमाम निसाई, रहमत उल्ला अलैह
30 जुलाई,
- उर्स : सैय्यद अहमद शम्से आलम, कुतुबे रायपुर, रहमत उल्ला अलैह
- उर्स : हजरत लाल मोहम्मद, अलैहिर्रमा, उड़ीसा
प्रेसिडेंट अंजुम अली ने स्कूल-कॉलेज के 50 बच्चों की अल मदद की पहल पर पढ़ाई जारी रखने की जानकारी दी। इस मौके पर हाजियों में मंसूर अहमद, इकबाल खान, मंजर आलम, मुस्तफा, फिरोज शाकिर, हामिद खान, मोहम्मद इफ्तिखार खान, मोहम्मद इसराइल सिद्दीकी, सैयद यूनुस अली, मोहम्मद फहीम, इकबाल, शफी मोहम्मद, नसीर अहमद, नजम इकरामुद्दीन, अफजल, अनीस रियाजुद्दीन सिद्दीकी, नसीर अहमद और हमीदुद्दीन सिद्दीकी समेत तमाम हाजियों-हज्जन का इस्तकबाल किया गया।
प्रोग्राम की कामयाबी में नायब सदर शबाना सिद्दीकी, खजांची दिलशाद बेगम, ज्वायंट सेक्रेटरी लीना तजमीन, कैसर इकबाल और सेक्रेटरी कौसर खान ने कलीदी किरदार अदा किया। वहीं कमेटी के सैयद जमशेद अली, सैयद निसार, आबिद खान, अब्दुल शमी, शमीमुद्दीन, जलालुद्दीन, सैयद जमशेद अली, सैयद निसार आरिफ खान, अब्दुल शमी, शमीमुद्दीन, जलालुद्दीन, अल मदद के अराकीन में फरहीन अली, नीलोफर सगीर, दरख्शां अंजुम, एहसान शेख, गुल निशा, रानी, साबरा, शिरीन, रुखसाना, तहमीना, सायरा, सरवरी निशा, जबीन, नरगिस रेहाना परवीन, निशात, शम्मा जलाल, अंजुम निसा, अमरीन, फरजाना, फरहीन, नाज, फरीदा बेगम, अहमदी बी, यासमीन और अशरफुल का तआवुन यादगार रहा।
.jpeg)
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ