विट्ठलपुरम में काव्य संध्या आयोजित, राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने किया काव्य पाठ

bakhtawar adab


✅ बख्तावर अदब : भिलाई

    विट्ठल पुरम, एफ-ब्लॉक 503 स्थित डॉ. प्रेम कुमार पांडेय के आवास पर 18 जुलाई को आयोजित काव्य संध्या में राष्ट्रीय स्तर के अनेक ख्याति प्राप्त कवियों, गीतकारों और कलमकारों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह की मुख्य अतिथि विजया भारती थीं। जबकि अध्यक्षता दिव्या सक्सेना ने और संचालन कवि गजेंद्र द्विवेदी ने किया।


bakhtawar adab


    काव्य संध्या की शुरुआत पारुल पांडेय (स्त्री शक्ति प्रतिनिधि) की रचना शौक के पठन से हुई जिसके बाद संजय मैथिल ने 'मोबाइल भावनाओं से दूर' और 'ज़माने वाले' के माध्यम से समाज की दुर्बलताओं पर चोट की। युसूफ सागर ने 'बात पते की बोल गया हूँ' और 'ये दुनिया पागलखाना है' के जरिए पारिवारिक मूल्यों का सुंदर चित्रण किया। इसी तरह रियाज़ खान गौहर ने अपनी रचना 'जिंदगी भर वो जलाते रहे' से समां बाँध दिया। मनमोहन मतवाला ने अपनी पंक्तियों 'यूं तो जज्बात लिए चलता हूँ' से श्रोताओं का दिल जीता तो अपने गीत 'मन झूमता है' के जरिए. तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। ओम पांडेय (युवा पीढ़ी) ने अपनी कविताओं 'रंगमंच' और 'कोहरा' के माध्यम से समाज की वर्तमान स्थिति पर प्रासंगिक प्रश्न खड़े किए। जबकि डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ने 'बरसात के आलम का गुजर देख रहा हूँ', हंसता हुआ मैं 'खुद पे नगर देख रहा हूंङ्घजैसी रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित किया। छगनलाल सोनी ने अपनी क्षणिकाओं 'मतदान लोकतंत्र की हार का महा उत्सव' और 'हवा एक विचारधारा है' से सभी का ध्यान आकर्षित किया जबकि जगदीश चक्रधारी की रचना को संतराम वर्मा ने खूबसूरती से प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी तो गजेंद्र द्विवेदी (संचालक/कवि) ने 'दिन रात का क्या है, गुजर ही जायेगा' पेश कर से श्रोताओं का मन मोह लिया। आखिर में डॉ. आरबी कुशवाहा की रचना 'विश्व गुरु' की प्रस्तुति पर लोगों ने देर तक तालियां बजाई। 

    साहित्यिक संध्या का समापन आयोजक डॉ. प्रेम कुमार पांडेय की रचनाओं 'भूख' और 'पाखंड' के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं पर गहरा व्यंग्य करने के साथ हुआ। साथ ही अपनी एक अन्य रचना 'काव्य गोष्ठियों में लोकतंत्र' के जरिए वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर भी उन्होंने करारा व्यंग्य किया, जिसे श्रोताओं और साहित्य प्रेमियों द्वारा सराहा गया। अंत में प्रतिमा पांडेय ने कवियों और उपस्थिति लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। 


➧ ➧ बख्तावर अदब : इस्लामी तारीख और उर्दू अदब का पहला और वाहिद न्यूज पोर्टल…

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ