एसआईओ मिला नकटी गांव के मुतास्सीरीन से, दिखाई एकजुटता

 मुहर्रम उल हराम, 1447 हिजरी 

फरमाने रसूल   ﷺ

मोमिन को पहूंचने वाली हर तकलीफ, बीमारी, गम, थकावट और फ़िक्रमन्दी के बदले उसके गुनाह मिटा दिए जाते है।

- सहीह मुस्लिम 


bakhtawar adab, hamza travel tales


✅  बख्तावर अदब : भिलाई

    स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया (एसआईओ), छत्तीसगढ़ के एक डेलीगेट ने रायपुर के नकटी गांव का दौरा किया, जहां हाल ही में घरों को तोड़े जाने से मुकामी रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस मुश्किल समय में एसआईओ ने मुतास्सीरीन परिवारों के साथ एकजुटता दिखाई और गांव के लोगों के तंई हमदर्दी दिखाई।

------------

➧ ➧ मज़हब-ए-इस्लाम की रोशन तारीख, सकाफत और उर्दू अदब से वाबस्तगी के लिए पढ़ते रहें बख़्तावर अदब … 

                                                ------------

    इस दौरान डेलीगेशन ने गाँव के सरपंच बिहारी यादव से मुलाकात कर बुलडोजर काररवाई के मुद्दे पर चर्चा करने के साथ ही जमीनी हकीकत को समझा और मुमकिना व कानूनी हल पर इजहारे ख्याल किया। डेलीगेशन में अनस खान (सदर, एसआईओ छत्तीसगढ़), मोहम्मद ज़ुलक़रनैन (मीडिया सेक्रेटरी),  इदरीस खान और  यूसुफ शामिल थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ