रोज़गार और पसमांदा तबकात के साथ स्किल डेवलपमेंट पर रहेगा जोर : बैतुलमाल कमेटी, 20 मई तक चलेगा कैंप

-----------------------

 जीअकादा, 1447 हिजरी 

   फरमाने रसूल      

मोमिन को पहूंचने वाली हर तकलीफ, बीमारी, गम, थकावट और फ़िक्रमन्दी के बदले उसके गुनाह मिटा दिए जाते है।

- सहीह मुस्लिम 

-----------------------

मुकर्ररीन ने रोज़गार ओरिएंटेंड कैंप और खवातीन के लिए खुसूसी कोर्स शुरू करने की जरूरत पर दिया जोर


sayeed khan, bakhtawar adab, hamza travel tales
✅ बख्तावर अदब : भिलाई 

    गुजिश्ता चार दहाई से शहर के पसमांदा तबकात के इम्पावरमेंट के लिए कोशां बैतुलमाल वेलफेयर सोसाइटी अब नवजवानों के स्किल डेवलपमेंट पर भी ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरु करने करेगी। गुजिश्ता रोज जामा मस्जिद, सेक्टर-6 के कम्यूनिटी हाल में बैतुलमाल का सालाना जलसा और ईद मिलन प्रोग्राम मुनाकिद किया गया जहां जरूरतमंदों को रोजगार के लिए हाथ ठेला और सिलाई मशीन देने के साथ ही अहलकारों ने मुस्तकबिल की अपनी स्कीम से आशना कराया। इस दौरान गेस्ट स्पीकर्स ने रोज़गार ओरिएंटेंड कैंप लगाने और खवातीन के लिए स्पेशल कोर्स शुरू करने के सुझाव दिए। प्रोग्राम के बाद जरूरतमंद खवातीन को 15 सिलाई मशीन व 10 फुटकर दुकानदारों को हाथ ठेला तकसीम किया गया। 

sayeed khan, bakhtawar adab, hamza travel tales


जलसे की शुरुआत जामा मस्जिद के इमाम ओ खतीब इकबाल अंजुम हैदर ने कुरान की तिलावत से की। इस मौके पर मेहमाने खुसूसी डिप्टी कमांडेंट डॉक्टर इरफान उर रहीम खान ने बैतुलमाल कमेटी के खिदमते खल्क की सराहना करते हुए रोजगार ओरिएंटेंड शिविर लगाने व खवातीन के लिए स्पेशल कोर्स शुरू करने की सलाह दी।

sayeed khan, bakhtawar adab, hamza travel tales


    मुआज्जिज मेहमान पद्मश्री, भारतीय महिला हॉकी टीम की साबिक कप्तान और डिप्टी कमांडेंट सबा अंजुम ने बैतुलमाल के काम की तारीफ करते हुए खवातीन को मेहनत कर मुकाम हासिल करने मोटीवेट किया। बीएसपी के साबिक डायरेक्टर (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉक्टर एसएम इकबाल ने कमेटी की तरफ से टेक्निकल कोर्स जैसी नई पहल को खुश आइंद इकदाम बताया। 

    भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के सदर मिर्ज़ा आसिम बेग ने बैतुलमाल के कामों का ब्यौरा देते हुए गुजिश्ता 36 साल से मुतवातिर काम करने वाली कमेटी के अराकीन के कामों की सताईश की। 

sayeed khan, bakhtawar adab, hamza travel tales


    जलसे की सदारत कर रहे सीनियर आई स्पेशलिस्ट डॉ आरए सिद्दीकी, खुसूसी महमान डॉक्टर एसजे रिजवी, एमआरके शरीफ, रिटायर सीजीएम, बीएसपी और अखबारनवीस मुहम्मद जाकिर हुसैन ने भी बैतुलमाल की तारीफ करते हुए स्वरोजगार निसाब पर ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया।  

    बैतुलमाल के सदर हाजी हमीदुल्लाह सिद्दीकी ने सालाना रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बताया कि बैतुलमाल कमेटी तकरीबन 226 बच्चों की ताअलीम का खर्च उठा रही है ,जिसमें स्कूली ताअलीम के साथ कई बच्चों को मजहबी ताअलीम के लिए मदद मुहैया कराई जा रही है। गरीब मैयत के कफन-दफन, जरूरतमंदों को राशन किट, इलाज के लिए दवाई और गरीब बच्चियों की शादी में मदद दी जाती है। उन्होंने कहा कि कमेटी नौजवानों के स्किल डेवलपमेंट पर ज्यादा फोकस कर रही है।

    प्रोग्राम में बैतुलमाल के सीनियर अराकीन अब्दुल हफीज व दीगर ने मेहमानों को मोमेंटो देकर इस्तकबाल किया। प्रोग्राम के डायरेक्टर एमआई खान थे। वहीं भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के साबिक सदर एमआर अंसारी के साथ तमाम मस्जिदों के इमाम मस्जिद कमेटियों, सामाजिक संगठनों के अहलकार व मआशरे के होशमंद लोग मौजूद थे। 

    प्रोग्राम को कामयाब बनाने में अब्दुल हफीज, अब्दुल ज़ाकिर खान, हाजी अरमान बेग, सेक्रेटरी, हाजी आबिद अली, अलीम सिद्दीकी नायब सदर, मोहम्मद इफ्तिखार खान, जॉइंट सेक्रेटरी, जाहिद इमरान जॉइंट ट्रेजरार, वर्किंग कमेटी में सीनियर हाजी शाहिद खान, सैयद आतिफ अली, हाजी मुमताज अली, अलीम सिद्दीकी, हाजी मोहम्मद जावेद, अवध अहमद, सैयद हुसैन, फ़ज़ल हक, मोहम्मद मेराज, शेख मुख्तार, आरिफ खान, शेख अजीज, मोहम्मद गौरी, मोहम्मद शकील, शमशुल हुदा, जुलकरनैन, हाजी इमरान खान, सदर हनफ़ी मस्जिद, हाजी मुमताज अली, सदर अशरफी मस्जिद जोन 2, सिद्दीकी हुसैनी मस्जिद, शरीफ, तैयबा मस्जिद, शेर ए खुदा मस्जिद कमेटी से एमआई खान, हाजी एमएच सिद्दीकी, सैयद अनवार अली, जोन 2, मदनी मस्जिद, अफसर अली सेक्रेटरी कादरी मस्जिद, सैयद अली सदर अशरफी, मस्जिद रूआबांधा, अब्दुल मजीद, आइडियल पब्लिक स्कूल और नेशनल स्कूल के नुमांइदे, मुर्तुजा हुसैन, सेक्रेटरी कब्रिस्तान कमेटी, भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट से असदुद्दीन हैदर, जमील कुरैशी, नसीम खान, अब्दुल कलाम, मुहम्मद ज़मीर, शमशेर खान, केएमएस खान, पूर्व डीएसपी, अहद खान, डॉ लियाकत, हुसैन अली अशरफी, इकरा टीचर एसोसिएशन से अजमतुल्लाह खान, बीबी फातिमा जोहरा कमेटी की सदर शाहीन खान, शबनम, नसीम, अलमदद  कमेटी की सदर अंजुम अली, भिलाई वेलफेयर कमेटी के यासीन, एडवोकेट अजहर अली, सोशल वर्कर रज़ा सिद्दीकी, जरिया वेलफेयर सोसाइटी के सदर एजाज़ नवाब, नावेद, शकील अहमद, मुहम्मद जफर, तारिक शकील, आसिफ कादरी, मुस्लिम इंतजामिया से मुहम्मद सईद, युवा दल से ज़मीर मुहम्मद, अनवर, तौकीर, साहिल बाबू और फैजान हसन ने कलीदी किरदार निभाया। प्रोग्राम की कार्रवाई अब्दुल जाकिर खान ने चलाई और आखिर में हाजी अरमान बेग, सेक्रेटरी ने इजहारे तशक्कुर किया। 


इस्लामिक समर कैंप 20 तक

भिलाई। मदरसा ताजुल उलूम, रूआबांधा की जानिब से बच्चों के लिए खास तौर पर इस्लामिक समर कैंप का एहतेमाम किया गया है। कैंप की शुरुआत 5 मई से हो गई है। 20 मई तक सुबह 9 से 10:30 बजे तक मदरसे में चलने वाले कैंप के दौरान वुज़ू, ग़ुस्ल, नमाज़, रोज़ा और बुनियादी इस्लामी अक़ाएद की जानकारी दी जाएगी। मौलाना शाहिद अली मिस्बाही ने बताया कि गर्मी की छुट्टी में बच्चों को 15 दिनी इस्लामी तालीम से जोड़ने यह पहल की जा रही है। कैंप में छह साल से उपर के लड़के शामिल हो सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ