बारिश ने बढ़ाया ताजियादारों का हौसला, जुलूस में गूंजी या हुसैन की सदा

 मुहर्रम उल हराम, 1447 हिजरी 

फरमाने रसूल ﷺ

जब तुम ऐसे हो जाओ के तुम्हारे गम बढ़ जाए, तुम उन गमों को खत्म करना चाहो तो मुझपर दरूद पढ़ो।

- जमाह तिर्मीज़ी 


bakhtawar adab, hamza travel tales, sayeed khan


शहर की मस्जिदों और घरों में पढ़ी गई दुआएं आशूरा
ब्लड डोनेशन कैंप, लंगर और सबील सहित तमाम फलाही कामों में जुटी भीड़ 

➧ ➧ बख्तावर अदब : इस्लामी तारीख और उर्दू अदब का पहला और वाहिद न्यूज पोर्टल… 

बख्तावर अदब् : भिलाई

    शोहदा-ए-कर्बला की याद में बरोज जुमा यौमे आशूरा पर मस्जिदों और घरों में दुआए आशूरा पढ़ी गई। रात को ताजियादारी, सवारी और अखाड़ा निकाला गया। जगह-जगह लंगर और सबील के जरिए खिदमते खल्क का पैगाम दिया गया। वही मुख्तलिफ कमेटियों की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। 

bakhtawar adab, hamza travel tales, sayeed khan


    यौमे आशूरा का जुलूस दोपहर बाद पावर हाउस ओवर ब्रिज पर इकट्ठा होना शुरू हुआ। इस दौरान बारिश होने लगी। लोग बारिश में भीगते हुए करबला के शहीदों की याद में या हुसैन की सदा बुलंद करते रहे। इस दौरान अखाड़े में हैरतअंगेज करतब दिखाते नौजवान आगे बढ़ते रहे। यहां से शाम को जुलूस सेक्टर-1 से सेंट्रल एवेन्यू और सेक्टर-5 चौक होते हुए रात में सेक्टर-6 मस्जिद तक पहुंचा। इसके बाद देर रात जुलूस करबला मैदान जीई रोड पहुंचा, जहां फातिहा ख्वानी के बाद लोग सुबह तक घर लौटे।

bakhtawar adab, hamza travel tales, sayeed khan


    मस्जिदों, इमामबाड़ों और ताजिया निकलने के रास्ते में जगह-जगह लंगर और सबील का इंतजाम किया गया था। छत्तीसगढ़ मुस्लिम फ्रंट की ओर से इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में ब्लड डोनेशन कैंप और आम लंगर का एहतेमाम जामा मस्जिद सेक्टर-6 में एहतेमाम किया गया जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने भागीदारी दी। इधर करबला कमेटी की ओर से भी करबला मैदान में राहगीरों के लिए सबील का इंतजाम किया गया। वहीं कमेटी ने जुलूस का इंतेजाम देख रहे पुलिस अफसरों का इस्तकबाल किया।

bakhtawar adab, hamza travel tales, sayeed khan


    इसके पहले ताजिए का जुलूस शहर की रिवायत के मुताबिक 25-26 जून की दरमियानी रात पावर हाउस चौक पर इकट्‌ठा हुआ। कैम्प, खुर्सीपार, फरीद नगर, सुपेला और सेक्टर इलाके के तमाम ताजिया, अखाड़ा और सवारी की कमेटियां जुलूस के तौर पर पावर हाउस पहुंचे। जहां अखाड़े के करतब नौजवानों ने दिखाए। वहीं फातिहा ख्वानी हुई और सुबह-सुबह सभी कमेटियां वापस अपने अपने इमामबाड़े पहुंची। जहां से शुक्रवार दोपहर बाद मेन जुलूस के लिए सभी रवाना हुए और देर रात करबला मैदान पहुंचे। 

bakhtawar adab, hamza travel tales, sayeed khan


ब्लड डोनेशन, हेल्थ कैंप और तकरीर आज 

ल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की जानिब से करबला के शहीदों की याद में 29 जून, बरोज पीर, सेक्टर-6, जामा मस्जिद के कम्युनिटी हॉल में ब्लड डोनेशन और हेल्थ कैंप मुनाकिद किया गया है। सोसाइटी की अंजुम अली ने बताया कि सुबह 11 से शाम 5 बजे तक ब्लड डोनेशन, डेंटल चेकअप, आई चेकअप और दीगर हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा। इसके साथ ही यहां आयुष्मान कार्ड पंजीयन की सहूलत भी दी जा रही है। शाम 5 बजे से आलिमा गुल निशा की तकरीर होगी। जिसमें करबला के शहीदों के वाकयात बयान किए जाएंगे। मगरिब की नमाज के बाद फातिहा ख्वानी होगी। अंजुम अली ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से प्रोग्राम में पहुंच कर हेल्थ कैंप का फायदा उठाने और दीगर प्रोग्राम में भागीदारी की अपील की है।

bakhtawar adab, hamza travel tales, sayeed khan




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ