जिल हज्ज, 1447 हिजरी
﷽
फरमाने रसूल ﷺ
कयामत के दीन मोमिन के मीज़ान में अखलाक-ए-हसना (अच्छे अखलाक) से भारी कोई चीज़ नहीं होगी, और अल्लाह ताअला बेहया और बदज़बान से नफरत करता है।
- जमाह तिर्मिज़ी
मुहर्रम के मौके पर तकरीरी प्रोग्राम के अलाव ब्लड डोनेशन और हेल्थ कैंप जुटी भीड़
✅ बख्तावर अदब : भिलाई
अंजुमन हुसैनिया कमेटी, जोन-1, खुर्सीपार में मुहर्रम के मुबारक मौके पर मुख्तलिफ प्रोग्राम किए जा रहे हैं। हजरत मौलाना सैयद आलमगीर अशरफ, अशरफी उल जिलानी (किछौछा शरीफ, उत्तर प्रदेश) की सरपरस्ती में जारी इन प्रोग्राम्स के तहत जहां ताजिया बनाने का काम मुकम्मल हो गया है, वहीं हर रोज बाद नमाज ईशा मुकर्ररीन शोहदा-ए-कर्बला के मौजू पर कौम से खिताब कर रहे हैं। तकरीब के बाद बड़ी तादाद में लोगों को लंगर तकसीम किया जा रहा है। इस जुमरे में गुजिश्ता इतवार को खवातीन की तकरीर और हेल्थ कैंप मुनाकिद किया गया जिसमें कसीर तादाद में लोगों ने शिरकत की। आलिमा शाहना नूरी (सिमगा) की तकरीर सुनने कसीर तादाद में खवातीन ने शिरकत की। आलिमा नूरी ने कर्बला के वाकयात बयान किए।
हेल्थ कैंप में जुटी भीड़
इस मौके पर मुनाकिद हेल्थ कैंप से कसीर तादाद में लोग मुस्तफीज हुए। कैंप के मेहमाने खुसूसी सोशल वर्कर इंद्रजीत सिंह छोटू थे। लोगों से खिताब करते हुए उन्होंने कहा, मुहर्रम का पैगाम हमें कुर्बानी, इंसानियत और आपसी भाईचारे की तरगीब देता है। अंजुमन हुसैनिया की खिदमत-ए-खल्क से जुड़ी पहल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, मआशरे की यकजहती, खैरसिगाली और अवामी खिदमत की ऐसी कोशिशें लगातार होती रहनी चाहिए, यही दुआ है।
ब्लड डोनेशन शिविर में हिस्सा लेने वाले डोनर्स को कमेटी की जानिब से मेहमाने खुसूसी इन्द्रजीत सिंह छोटू ने हेलमेट व सर्टिफिकेट दिए। इस मौके पर गनी खान, शाहिद अहमद रज्जन, जहीर खान, इमरान खान, सैयद जमशेद अली, अंजुम अली, नसीम खान, शाहीन खान, शाहीर बानो, फरीदा बानो, रूबी अंजुम, सीमा बानो, फातिमा खातून, अमीना खातून, स्वालेहा खातून, राशिदा, शबनम शेख, सुगरा निसा और नजमा बेगम खुसूसी तौर पर मौजूद थे।
प्रोग्राम को कामयाब बनाने में कमेटी के सदर हुसैन अली अशरफी के साथ कमालुद्दीन अशरफी, मुश्ताक अली, मोहम्मद कुद्दूस, बशीर अली, मोहम्मद शकील, शेरे बशीर, अकरम, अरशद अय्यूब, आरिफ अय्यूब, अरशद अली, अशफाक अली, मोहम्मद सगीर, अहमद रज़ा, मोहम्मद तुफैल, राशिद, तौहीद अली, साहिल, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद साजिद, मुमताज अली, राज मोहम्मद, रमजान अली, रिंकू और जावेद शेख दीगर ने कलीदी किरदार अदा किया।
होनहार बेटियों को एजाज से नवाजा
इस दौरान मुख्तलिफ स्कूली इम्तेहानात में बेहतर कारकर्दगी का मुजाहिरा करने वाली मआशरे की बेटियों का इस्तकबाल किया गया। इनमें आमना बानो, आशना बानो, अंजुम निसा, रेशमा परवीन, आफरीन बानो, शिफा परवीन, मेहविश, नाजिया बानो, सना परवीन, सोफिया परवीन, दिलखुश बानो, शिफा बानो, मिस्बाह बानो, शाजिया बानो, इशरत बानो, मेहरून खातून और स्वालेहा नाज शामिल हैं।
खवातीन की कमेटियों को भी नवाजा
इस दौरान मुख्तलिफ मुस्लिम खवातीन कमेटियों का इस्तकबाल किया गया। इनमें रहमान दरूद कमेटी, कोहका, हजरत आयशा सिद्दीका कमेटी, खुर्सीपार, अल मदद सोशल वेलफेयर कमेटी, सेक्टर 10 और हजरत बीबी फातिमा जोहरा मुस्लिम कमेटी, सेक्टर-6 भिलाई शामिल हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ