मुहर्रम उल हराम, 1447 हिजरी
﷽
फरमाने रसूल ﷺ
जब तुम ऐसे हो जाओ के तुम्हारे गम बढ़ जाए, तुम उन गमों को खत्म करना चाहो तो मुझपर दरूद पढ़ो।
- जमाह तिर्मीज़ी
✅ बख्तावर अदब : रायपुर
इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में दावते इस्लामी, ग़रीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन (जीएनआरएफ) की जानिब से शहर के अलग-अलग हिस्सों में आमजन को ठंडा शर्बत पिलाया गया। खिदमतगार शहजाद अत्तारी ने बताया कि जीएनआरएफ की जानिब से मुल्कभर में ठंडा शर्बत तकसीम करने का एहतेमाम किया गया।
मोहर्रम उल हराम के मौके शास्त्री बाजार में भी हज़रत मुबारकपुर अशर्फियां व बदरे आलम ने आमजन को शर्बत पिलाया और मुल्क की तरक्की, कामयाबी, खुशहाली और अम्नो अमां की दुआ की। इस मौके पर शहजाद अत्तारी, कासिम अत्तारी, अज़हर अत्तारी, हाजी शाहिद अत्तारी, मौलाना नशबुलेन, मौलाना अफजल सहित जीएनआरएफ के सभी ओहदेदार व अराकीन मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ