दुर्ग में बनेगा आडीटोरियम, शासन को भेजा जा चुका है प्रपोजल : महापौर बाघमार

संस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए साई म्यूजिकल ग्रुप की मांग पर महापौर अल्का बाघमार ने दिलाया भरोसा


bakhtawar adab, hamza travel tales


✅  बख्तावर अदब : दुर्ग 

    साई म्युजिकल ग्रुप इंडिया के बैनरतले गत दिवस छत्तीसगढ़ महतारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पुराना बस स्टैंड में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल, विशिष्ट अतिथि राकेश पाण्डेय, डॉ. नवीन जैन, प्रशांत भानु, कैलाश बरमेचा, शेख एहफ़ाज हुसैन, नसीम फारूखी व अफजल हुसैन थे। समारोह की अध्य्क्षता महापौर अल्का बाघमार ने की। 

    समारोह की शुरुआत साई मयुजिकल ग्रुप के संचालक हाजी मिर्जा साजिद बेग, रउफ कुरैशी व अनिल गुप्ता द्वारा अतिथियों का स्वागत करने से हुई। 

bakhtawar adab, hamza travel tales


    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि साई म्यूजिकल ग्रुप द्वारा छतीसगढ़ म महातारी मन के सम्मान करना स्वागत योग्य हैं। सम्मानित किए जाने से सामजिक एव आर्थिक रूप से उन्नति करने वाली माताओं-बहनों का मनोबल बढता है। 


bakhtawar adab, hamza travel tales


    अध्यक्षता कर रही महापौर अल्का बाघमार ने महिलाओं के हर क्षेत्र में उन्नति करने पर प्रसननता जताते हुए कहा, महिलाओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। विशेष अतिथि राकेश पाण्डेय ने कहा, यह वही स्थान है, जहां से कई माताओं व बहनों ने राजनेतिक क्षेत्र की ऊंचाई को छुआहै। उन्होंने शहर की जनता को नमन करते हुए कहा, माताओं व बहनों का करना हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने संस्था को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे महति कार्यक्रम के लिए वे शासन से अनुदान राशि के लिए प्रयास करेंगे।

    संस्था के संयोजक हाजी मिर्जा साजिद बेग ने शहर में कलाकारों, संगीत प्रेमियों, कवियों, साहित्यकारों, लेखकों व संस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक आडीटोरीयम की मांग की जिसपर महापौर बाघमार ने आडीटोरीयम की मांग पर नगर निगम द्वारा शासन को प्रपोजल बना कर भेजे जाने की जानकारी दी। 

ये नारी शक्ति हुई सम्मानित

समारोह में छत्तीसगढ़ महतारी रत्न सम्मान से डॉ. रूमीना, डॉ. संगीता पात्रे, डॉ. प्रज्ञा सिंह, डॉ. प्रीति अजय बेहरा, डॉ. विनिता धुर्वे, सत्य भामा सोनी, सरोज दुबे, प्रभा हुसैन, अनिता भानु, सीता शर्मा, जया भारद्वाज, स्मिता सिंह, अन्नपूर्णा शंकर राव, वंदना पाल, किरण यादव, शर्मिला दत्ता, शबनम खान, मेघा कौर, रत्ना नारमदेव, डाली खान, नीतू गोस्वामी, शाहीन खान, पंडित विभा मिश्रा, खुर्शीद अफरोज, कामिनी श्रीवास्तव, वत्सला साहू, संगीता जैन, सलमा शरीफ सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर संस्था द्वारा सालाना उर्स पाक कमेटी, पुराना बस स्टैंड के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा को श्रेष्ठ अध्यक्ष एवं रऊफ कुरैशी को श्रेष्ठ संचालन, निर्णायक मंडल अध्यक्ष एवं शाही काबुली संदल के लिए शाद बिलासपुरी, उर्स पाक के मंच सज्जा के लिए मिर्जा अजीम बेग, बिलासपुर को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही मेहंदी भाई, रफीक खान, मोहम्मद असलम, शाहिद अंसारी, अनिल पाण्डेय, तारा साहू, प्रकाश देशलहरा, सुनील शर्मा (पत्रकार) को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    इस दौरान शहर के गायक कलाकारों ने अपनी गायकी से समा बांधे रखा। संगीतमयी कार्यक्रम का संचालन शाहिद खान ने व सम्मान समारोह का संचालन रऊफ कुरैशी ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ