अल मदद के हेल्थ कैंप से कसीर तादाद में लोग हुए मुस्तफीज, याद किए करबला के शहीद

 मुहर्रम उल हराम, 1447 हिजरी 

   फरमाने रसूल      

जिस बंदे के कदम अल्लाह की राह में गुबार आलूद हो गए उन्हें जहन्नम की आग छुए, ये नामुमकिन है। 

- सहीह बुखारी 

मुस्लिम कम्युनिटी हॉल, सेक्टर-6 में दिनभर चला प्रोग्राम, मुख्तलिफ तंजीमों की रही भागीदारी


bakhtawar adab, hamza travel tales


मजहब-ए-इस्लाम की रोशन तारीख, सकाफत और अदब से वाबस्तगी के लिए पढ़ते रहें ‘बख्तावर अदब’ … ➧ 

बख्तावर अदब : भिलाई

    अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की जानिब से गुजिश्ता दिनों मुनाकिद हेल्थ कैंप का कसीर तादाद में फायदा उठाया। कैंप के तहत ब्लड डोनेशन, डेंटल चेकअप, आई चेकअप और दीगर मर्जों की जांच की गई। 


bakhtawar adab, hamza travel tales


    सोसाइटी की ओर से मुनाकिद हेल्थ कैंप के बाद शाम 5 बजे से मस्तूरात के लिए तकरीर मुनाकिद की गई। मस्तूरात से खिताब करते हुए आलिमा गुल निशा ने करबला के शहीदों का बयान किया।  


bakhtawar adab, hamza travel tales


    अल मदद सोसाइटी की डायरेक्टर अंजुम अली ने बताया कि हेल्थ कैंप और तकरीर के बाद फातिहा ख्वानी हुई और आखिर में खिचड़ा तकसीम किया गया।  इस मौके पर बैतुलमाल कमेटी, इकरा टीचर्स एसोसिएशन, अंजुमन हुसैनिया, सीटीबी फाउंडेशन, हजरत बीबी फातिमा जोहरा कमेटी के ओहदेदारों के साथ सैयद जमशेद अली, एजीएम (बीएसपी), सीजीटी फाउंडेशन के खास आरिफ अशरफी, हुसैन, बैतुलमाल कमेटी से अब्दुल हफीज़, अलीम सिद्दीकी व सैयद बाबा की भागीदारी रही। प्रोग्राम को कामयाब बनाने में अलमदद सोसाइटी से कौसर खान, शाहीन खान, लीना तज़नीम, कैसर इकबाल, शीरिन कुरैशी, दिलशाद, साबरा, दरख्शां अंजुम, नीलोफर, रुखसाना सिद्दीकी, समीना खान, रुबिना, तहमीना, डॉक्टर अमरीन, सैयद निसार, शमीमुद्दीन, दानिश कुरैशी, अब्दुल शमी, शादाब, आरिफ खान, शौकत इकबाल, तौहीद अली सिद्दीकी, अशरफ अली और अलीमुद्दीन ने कलीदी किरदार अदा किया। 

bakhtawar adab, hamza travel tales



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ