भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

nakhtawar adab


✅ बख्तावर अदब : रायपुर 

    भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा बाईक रैली में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष ज़ीशान सिद्दीकी के आह्वान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। 

    भारत माता की जय, वंदे मातरम, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, नारों की गूंज से रैली का माहौल देश भक्तिमय हो गया था। युवाओं ने बढ़-चढ़कर रैली में हिस्सा लिया। महिलाओं की भी भागीदारी भी देखने को मिली। रैली में सभी जाति, धर्म, समुदाय व समाज के वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

    संपूर्ण भारत में भाईचारा कायम रखने के उददेश्य से आयोजित रैली सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ संपन्न हुई। रैली मरीन ड्राइव से प्रारंभ होकर भगतसिंह चौक, बाबा भीमराव अम्बेडकर चौक, फायरब्रिगेड चौक, महिला थाना चौक, कालीबाड़ी चौक, पुलिस लाइन गेट,  बुढेश्वर मंदिर, तालाब गार्डन, बिजली आफिस चौक, नगर निगम वाईट हाऊस होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष डा सलीम राज़, हज कमेटी के चैयरमेन मिर्जा एजाज बेग, अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष,  मखमुर इक़बाल ख़ान, ज़ीशान सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष, फैजल खान, महामंत्री नजमा अज़ीम खान, साजन जोसेफ, रजिया ख़ान, सैय्यद रज़ा, गगनदीप सिंह, रेहाना ख़ान, सुदेश दास, जेवियर प्रकाश, मुहम्मद इरशाद, गुरमीत सिंह टोनी, हरविंदर सिंह, जानकी जोशी, आबिदा ख़ान, राजविंदर खालसा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ