आईडियल स्कूल में लहराया तिरंगा, यौमे आजादी पर सऊदी क़ियादत ने दी मुबारकबाद

 रबि उल अव्वल, 1448 हिजरी

   फरमाने रसूल      ﷺ 

उस शख्स की नाक मिट्टी में मिल गई, उस शख्स की नाक मिट्टी में मिल गई, उस शख्स की नाक मिट्टी में मिल गईङ्घ, किसी ने कहा, वो शख्स कौन है या रसूल अल्लाह ﷺ आप ﷺ ने फरमाया, वह शख्स जिसने अपने वालदैन को बुढ़ापे में पाया फिर वह (वालदैन की खिदमत ना करके) जन्नत में दाखिल नही हुआ।

(मिश्कवात)

bakhtawar adab, hamza travel tales, sayeed khan


✅ बख्तावर अदब : भिलाई 

➧ ➧ दम तोड़ रही उर्दू को सरे नौ जिंदा करने और दीनी व मजहबी मुआमले को लेकर अपनी सोच व फिक्र का जवाब तलाशने के लिए हमसे जुड़े …… हम हैं ‘ बख्तावर अदब’ …

    आईडियल पब्लिक स्कूल, जुनवानी रोड, हाउसिंग बोर्ड कोहका में 80वें यौमे आजादी के मौके पर परचम कुशाई की रस्म अदा की गई। मेहमाने खुसूसी रज़ा सिद्दीकी, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद ज़ाकिर, इमरान अहमद और सईद खान ने परचम कुशाई कर प्रोग्राम से खिताब किया। 

bakhtawar adab, hamza travel tales, sayeed khan


    अपने खिताब में उन्होंने आईडियल पब्लिक स्कूल की ताअलीम ओ तर्बियत की सताईश करते हुए बच्चों से कड़ी मेहनत कर आला ताअलीम हासिल करने पर जोर दिया। इस मौके पर स्कूल कमेटी के मोहम्मद जावेद ने स्कूल में ताअलीम ओ तर्बियत के मुताल्लिक मुख्तसर जानकारी दी। तकरीब में कसीर तादाद तुलबा, असातजा और वालदैन मौजूद थे। 

bakhtawar adab, hamza travel tales, sayeed khan

bakhtawar adab, hamza travel tales, sayeed khan


➧ ➧ बख्तावर अदब : इस्लामी तारीख और उर्दू अदब का पहला और वाहिद न्यूज पोर्टल… 

सऊदी कियादत ने सदर द्रौपदी मुर्मू को यौम-ए-आज़ादी पर मुबारकबाद के पैग़ामात इरसाल किए 

रियाद : सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक़ यौमे आजादी के मौके पर शाह सलमान बिन अबदुल अज़ीज़ ने अपने पैग़ाम में इंडियन सदर की अच्छी सेहत, ख़ुशी, हुकूमत और अवाम के लिए मुसलसल तरक़्क़ी और ख़ुशहाली की ख़ाहिश का इज़हार किया।

    शाह सलमान ने अपने पैग़ाम में दोनों मुल्कों के दरमयान बेहतरीन ताल्लुक़ात की भी तारीफ़ की और तमाम शोबों में तआवुन बढ़ाने के मुशतर्का अज़म को उजागर किया।

    सऊदी वली अहद शहज़ादा मुहम्मद बिन सलमान ने भी इंडियन सदर द्रौपदी मुर्मू को यौम-ए-आज़ादी पर मुबारकबाद का पैग़ाम भेजा। अपने पैगाम में उन्होंने इंडियन हुकूमत और अवाम के लिए मुसलसल तरक़्क़ी और ख़ुशहाली की ख़ाहिश ज़ाहिर की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ