रबि उल अव्वल, 1448 हिजरी
﷽
फरमाने रसूल ﷺ
बेवा औरतों और मिस्कीनों के लिए मेहनत और कोशिश करने वाला अल्लाह की राह में जिहाद करने वालों की मानिंद है, और उस शख्स की मानिंद है जो रात भर क़याम करता है और दिन में रोज़ा रखता है।
(इब्ने माजाह)
जकात फाउंडेशन का 12वां सालाना स्कॉलरशिप
प्रोग्राम मुनाकिद
✅ बख्तावर अदब : भिलाई
छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन ने सनीचर, 22 अगस्त को 12वां सालाना स्कॉलरशिप प्रोग्राम मुनाकिद कर दुर्ग-भिलाई इलाके के कक्षा छठवीं से कॉलेज सतह तक के स्टूडेंट को कुल 15 लाख रुपए की स्कॉलरशिप तकसीम की। इस दौरान होनहार तुलबा को एजाज से नवाजा गया।
जामा मस्जिद, सेक्टर-6 के कम्युनिटी हॉल में मुनाकिद प्रोग्राम में डॉ. इरफान उर रहीम, कैंप कमांडेंट बालोद, असद खान, एडिशनल एसपी, डॉ. मोहम्मद अनवर अंसारी, असिस्टेंट सीएमओ, सेक्टर-9, सोशल वर्कर फजल फारूकी, भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के सदर मिर्जा आसिम बेग समेत जकात फाउंडेशन के अकील सैयद, रियाज और जावेद मौजूद रहे।
प्रोग्राम के मेहमाने खुसूसी डॉ. इरफान उर रहीम ने स्टूडेंट से खिताब करते हुए एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज एग्जाम की तैयारी पर खुसूसी ध्यान देने की सलाह दी। मेहमानों का इस्तकबाल करते हुए जकात फाउंडेशन के मोहम्मद इमरान खान ने गुजिश्ता 12 सालों के दौरान जकात फाउंडेशन की जानिब से रियासतभर में तकरीबन 8,000 स्टूडेंट को माली इमदाद फराहम किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने फाउंडेशन की जानिब से मुस्तकबिल में भी जरूरतमंद तुलबा को ताअलीम के लिए इसी तरह मदद करने का भरोसा दिलाया। मेहमान असद खान ने तुलबा से जिंदगी में किसी भी मुश्किल हालात में हिम्मत न हारने और लगातार मेहनत करते रहने की सलाह दी।
डॉ. मोहम्मद अनवर अंसारी ने स्टूडेंट से वालदैन की बात मानने और मेहनत-लगन के साथ अपने हदफ को हासिल करने की बात कही।
एजाज से नवाजी गई इफरा
प्रोग्राम के दौरान 12वीं जमात में में 95.86 फीसद नंबर लाकर बेहतरीन कारकर्दगी का मुजाहिरा करने पर इफरा बानों को मेडल और सनद देकर एजाज से नवाजा गया। आखिर में छत्तीसगढ़ जकात फाउंडेशन की जानिब से मोहम्मद इमरान खान ने इजहारे तशक्कुर किया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ