रबि उल अव्वल, 1448 हिजरी
﷽
फरमाने रसूल ﷺ
जब मख्खी किसी पीने या खाने की चीज़ में गिर जाए तो उसे पूरा डुबो दे और फिर उसे निकाल कर फेंक दे क्यूंकि उसके एक पर में बीमारी है और दूसरे पर में शिफा होती है।
(सहीह बुखारी)
✅ बख्तावर अदब : भिलाई
यौम-ए-आज़ादी के 80वें साल के मुबारक मौके पर ईद मिलन ग्राउंड, हाउसिंग बोर्ड में तकरीब मुनाकिद कर परचम कुशाई की गई। भिलाई मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के सदर हाजी ताहिर सिद्दीकी, पार्षद पीयूष मिश्रा व समाज के लोगों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर जाँबाज़ रिटायर्ड जवानों ने भी शिरकत की।
तकरीब में हाजी एमएच सिद्दीकी, इफ़्तेख़ार सिद्दीकी, रियाज़ खान, रशीद खान, फ़िरोज़ अहमद, जावेद अहमद, अहमद हुसैन, ज़ाकिर हुसैन, मुश्ताक़ अहमद, हाजी नसीरुद्दीन, सैय्यद इरफ़ान रिज़वी, हाजी इफ़्तेख़ार खान, सैय्यद आतिफ़ अली, रिटायर्ड कैप्टन जमाल, अबरार रज़ा, दिलशाद अली, नज़ीर हुसैन और सुब्हान अंसारी सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे।
हुसैनी मस्जिद कर्बला मैदान में फहराया तिरंगा


0 टिप्पणियाँ