रबि उल अव्वल, 1448 हिजरी
﷽
फरमाने रसूल ﷺ
खड़े होकर हरगिज़ कोई शख्स पानी ना पिये और जो भूल कर ऐसा कर गुज़रे उसे चाहिए के कय (उलटी) कर दे।
(सहीह मुस्लिम)
✅ बख्तावर अदब : भिलाई
यौमे आजादी पर भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट की जानिब से जामा मस्जिद सेक्टर-6 के मुस्लिम कम्युनिटी हॉल के सामने परचम कुशाई की गई। ट्रस्ट के सदर एम आसीम बेग ने हिंदूस्तानी फौज के रिटायर्ड अफसर / सैनिकों और ट्रस्ट के एग्जीक्यूटिव मेंबर के साथ मुल्क की शान तिरंगा झंडा फहरा कर आजादी का जश्न मनाया। इस मौके पर बच्चों ने कौमी तराना पेश किया। रिटायर्ड फौजियों, सैनिकों और ट्रस्ट के लोगों ने तिरंगे को सलामी दी।
तकरीब में रिटायर्ड कैप्टन मुहम्मद जमाल व दीगर साबिक सैनिकों अब्दुल समद, मुहम्मद रफीक, एमडी इलियास और एमडी अनीस अहमद, ट्रस्ट के साबिक सदर जमील अहमद, वजी अहमद, एमएच सिद्दीकी, अलीम सिद्दीकी, हाफिज मंज़र, प्रसाद राव, शमशेर खान, तारिक, सैयद हुसैन सेक्रेटरी, अब्दुल हफिज, अशरफ बेग साबिक सेक्रेटरी, हमीदुल्लाह सिद्दीकी, जमील कुरैशी, आतिफ अली, अब्दुल जाकिर खान, असद उद्दीन हैदर, अब्दुल नसीम खान, वजी अहमद, अलीम सिद्दीकी, एमआई खान, रकीब बेग, अब्दुल कलाम, मुहम्मद जमीर, जिया अहमद, फ़राज़ अहमद, हाफिज मंज़र, शाहिद खान, तहूर पवार, परवेज़ अहमद, फ़िरोज़, हनीफ, साहिल, फैजान, शायान बेग, रहमान, मार्थोमा कमेटी के सदर शाजू भाई और पादरी साहो सहित कसीर तादाद में लोग मौजूद थे।
.jpeg)
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ