रियासत के 143 आजमीने हज शहरे मदीना के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से भरी उड़ान

-----------------

 जीअकादा, 1447 हिजरी 

   फरमाने रसूल      

जो खाने के बाद बर्तन को चाट लेगा, वह बर्तन उसके लिए अस्तगफर करेगा, वो बर्तन कहता है, अल्लाह ताअला तुझको जहन्नम से आज़ाद करे, जिस तरह से तूने मुझे शैतान से निजात दी।
- इमाम अहमद
------------------ 

sayeed khan, hamza travel tales, bakhtawar adab

✅ मोहम्मद शमीम : रायपुर 

    हज 2026 के लिए सफरे हज का सिलसिला शुरू होने से अब तक नागपुर के बैनुल अकवामी एयरपोर्ट से रियासत के 143 आजमीने हज शहरे मदीना के लिए उड़ान भर चुके हैं। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की जानिब से हज हाउस, नागपुर में आजमीने हज की रिपोर्टिंग कराए जाने के साथ ही हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग की जानिब से अजमीने हज को दस्तावेजात सौंपे गए। 
    
sayeed khan, hamza travel tales, bakhtawar adab


    चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग व अराकीन मौलाना अमीर बेग, मौलाना हसन अब्बास, मौलाना महताब व गुलाम रहमान खान ने खुसूसी बसों को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया। 

sayeed khan, hamza travel tales, bakhtawar adab


    उधर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदर मिर्जा एजाज बेग, डॉ खुशबू उस्मान सेक्रेटरी की हिदायतों व रहनुमाई में आजमीने हज की आसानी के लिए बेहतर इंतेजामात किए थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ