--------------------------
जीअकादा, 1447 हिजरी
﷽
फरमाने रसूल ﷺ
आप ﷺ ने फरमाया : रोटी का एहतेराम करो, वह आसमान व ज़मीन की बरकात में से है। जो शख्स दस्तरखान पर गिरी रोटी को खा लेगा, उसकी मगफेरत हो जाएगी।
- तबरानी
--------------------------
12 को परचम कुशाई के साथ होगी सालाना उर्स पाक की शुरुआत, शाही संदल 13 को
हजरत बाबा सैयद अब्दुर्रहमान शाह काबुली (रहमतुल्लाह अलैह), पुराना बस स्टैंड का 74वां सालाना उर्स पाक (एकता उत्सव) 12 से 16 मई, 2026 तक मनाया जाएगा।
उर्स की तैयारियों को लेकर गुजिश्ता रोज मुनाकिद बैठक में उर्स की कामयाबी को लेकर अहम फैसले लिए गए। बैठक की सदारत सालाना उर्स पाक कमेटी के सदर प्रकाश देश लहरा ने की। बैठक से खिताब करते हुए उन्होंने गुजिश्ता साल आपरेशन सिंदूर के नाम पर मनाए गए सिंदूरी एकता उत्सव की कामयाबी के लिए कमेटी के अहलकारों, अराकीन, मुआविन, सोशल वर्कर और मआशरे के नुमाइंदों के तंई शुक्रगुजारी का इजहार किया। इस दौरान उन्होंने साल 2026 के उर्सपाक की तकरीब के कैलेंडर का इजरा करते हुए उर्स पाक प्रोग्राम की तारीख का ऐलान किया।
संदल चादर और झांकी कमेटियां करे कवाईद पर अमल
बैठक में बताया गया कि उर्स की तकरीबात को बेहतर ढंग से चलाने के लिए जिलई और पुलिस हुक्काम से मिली हिदायत पर सख्ती से अमल कराया जाएगा। हिदायात के मुताबिक सालाना उर्सपाक कमेटी ने संदल, चादर और झांकी कमेटियों से गुजारिश की है कि वे संदल व चादर निकालने के लिए जिलई हुक्काम से बाकायदगी से परमिशन लेकर अपना रूट तय करें और इसकी जानकारी पुलिस महकमें को जरूर दें। यह भी बताएं कि जुलूस कब, कहां से और कितने बजे निकलेगा। इसके अलावा जुलूस के लिए भारी वाहन न लाएं, वाहन की सजावट बिजली के तारों की ऊंचाई से कम हो। इस दौरान सभी तरह के साउंड सिस्टम, बैंड और डीजे पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
शाही संदल 12 को
रऊफ कुरेशी, जनरल सेक्रेटरी, सालाना उर्स पाक कमेटी ने बताया कि उर्सपाक की शुरुआत 12 मई, 2026 को दरगाह आलिया में परचम कुसाई के साथ होगी। अगले रोज 13 मई को ख़ादिम-ए-आस्ताना के दौलतकदे से शाही संदल निकाला जाएगा जो शहर का गश्त करता हुआ आस्ताने आलिया पहूंचेगा।
तीन रात सजेगी कव्वाली की महफिल
हजरत बाबा अब्दुर्रहमान शाह काबुली (रहमतुल्लाह अलैह) के सालाना उर्स की रवायत के मुताबिक 14, 15 और 16 मई की रात नामवर कव्वालों के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा।
बैठक से मिली जानकारी के मुताबिक
14 मई
कव्वाल सुल्तान साबरी एंड पार्टी, दिल्ली
का मुकाबला
साकिब उमैर चिश्ती, कव्वाल एंड पार्टी, दिल्ली
15 मई
चांद कादरी चिश्ती, कव्वाल एंड पार्टी
का मुकाबला
रियाज वारसी, दिल्ली
16 मई
अमन अफजाल साबरी, मुंबई
का मुकाबला
गुलाम वारिस, दिल्ली के साथ होगा।
बैठक में पियूष देश लहरा, हैदर अली, हाजी इसराइल बेग शाद, रज्जब अली, जाकिर अली, नदीम आज़मी, अकबर खान, अजय शर्मा, शेख असलम, हुसैन काका, नसीम फारुकी, पासी अली, हाजी साजिद अली, अनीस रज़ा, अतीक खान, मिर्ज़ा अज़ीम बेग, अबरार पुवार, हाजी मिर्जा साजिद बेग, डॉ अशफाक बेग, विनोद वाघ, मोहम्मद मोहसिन हाशमी, मुन्ना खान, शेख यूनुस, रफीक खान, साबिर पुवार, सैयद मासूब अली, हाजी ताहिर निजाम, अनीस हाशमी, शब्बीर खान, मोहम्मद नाजिम, असद अली, मोहम्मद अरहान, शाहबाज खान, अमजद खान, शेख रियाजुद्दीन, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद आफाक अली, शेख बैठक की कार्रवाई जनरल सेक्रेटरी रऊफ कुरैशी ने चलाई। इजहारे तशक्कुर सीनियर नायब सदर अमजद अली ने किया।



0 टिप्पणियाँ