--------------------------
जीअकादा, 1447 हिजरी
﷽
फरमाने रसूल ﷺ
आदमी अपने दोस्त के दीन पर होता है, पस तुम में से हर एक को देखना चाहिए कि वह किसको दोस्त बना रहा है।
- तिरमीज़ी
--------------------------
भिलाई पहुंच जनरल सेक्रेटरी ने किया कान्फ्रेंस का ऐलान
✅ बख्तावर अदब : भिलाई
नौजवानों को मआशरे की ताअमीर के लिए तैयार करने वाली तुलबा की तंजीम एसआईओ, छत्तीसगढ़ ने अपने सालाना तुलबा कान्फ्रेंस का ऐलान कर दिया है। कान्फ्रेंस 11-12 अक्टूबर को मुनाकिद होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है।
इस सिलसिले में 26 अप्रैल को एसआईओ, भिलाई इकाई में कान्फ्रेंस के पोस्टर का रस्मे इजरा अमल में आया।
इस दौरान दिल्ली से आए मेहमाने खुसूसी एडवोकेट अनीस रहमान ने कहा कि मआशरे में बदलाव तब नज़र आता है, जब हम उस बदलाव की शुरुआत खुद से करते हैं। उन्होंने कान्फ्रेंस में ज़्यादा से ज़्यादा तुलबा की भागीदारी तय करने की गुजारिश की।
इस मौके पर एसआईओ रियासती सदर अनस खान ने कहा, हमारी तर्जीह सभी तुलबा को साथ लेकर ताअलीम, रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के शोबे में सक्रिय रहते हुए सामाजी चुनौतियों को लेकर आवाज़ बुलंद करना है। पोस्टर लॉन्च करते वक़्त मेहमाने खुसूसी एडवोकेट अनीस रहमान (महासचिव, एसआईओ, इंडिया), एमडी ज़ुल्करनैन (मीडिया सचिव, एसआईओ, छत्तीसगढ़), रयान खान (सलाहकार परिषद सदस्य), आमिर खान (सलाहकार परिषद सदस्य), शोएब अली (परिषद सदस्य), इदरीस खान (आयोजन सचिव), अब्दुल अहद फलाही (रायपुर इकाई अध्यक्ष) व अराकीन आदिल सिद्दिकी, अय्यूब खान, जैद अली, इमरान अज़ीज़ दीगर मौजूद थे।
.jpg)
.jpg)
0 टिप्पणियाँ