------------------------------
जीअकादा, 1447 हिजरी
﷽
फरमाने रसूल ﷺ
आप ﷺ ने फरमाया : रोटी का एहतेराम करो, वह आसमान व ज़मीन की बरकात में से है। जो शख्स दस्तरखान पर गिरी रोटी को खा लेगा, उसकी मगफेरत हो जाएगी।
- तबरानी
--------------------
जामा मस्जिद, सेक्टर-6 में इस्तकबालिया तकरीब मुनाकिद
जामा मस्जिद, सेक्टर-6 में मुनाकिद तकरीब में जामा मस्जिद के इमाम-ओ-खतीब हाफिज इकबाल अंजुम ने हुज्जाजे किराम की तरफ से अवाम से गुजारिश की कि इनके हक में दुआ करें, अगर इनसे कभी कोई गलत बात हो गई हो तो अल्लाह की रज़ा के लिए एक-दूसरे को मुआफ करें। इस दौरान हज के अरकान की अदायगी में आसानी के लिए दुआएं की गई। साथ ही आजमीने हज ने कौम के तंई जाने-अनजाने होने वाली कोताईयों और गलतियों के लिए मुआफी तलाफी करते हुए सफरे हज की आसानी और हज की कबूलियत के लिए दुआ करने की दर्खास्त की।
भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के सदर एम आसिम बेग ने बताया कि नागपुर, हैदराबाद और मुम्बई के एयरपोर्ट से भिलाई के 80 से ज्यादा आजमीने हज सफरे हज के लिए रवाना हो रहे हैं। कुछ हुज्जाजे किराम फ्लाइट की तारीख बदले जाने की वजह से कुछ दिन पहले भी रवाना हुए हैं।
इस्तकबालिया तकरीब में हाफ़िज़ मंज़र हसन, एमआई खान, इश्तियाक अहमद, शौकत सिद्दीकी, जमील खान, अनीस अहमद, मुस्तफा अली, मुहम्मद सलीम, हमीद खान, शफी मुहम्मद, मुहम्मद मोहसिन, रफ़ीउल हक़, इजराइल सिद्दीकी, मंसूर आलम, इस्माइल गौरी, सैयद यूनुस, ज़ाकिर अहमद काज़ी, रिज़वान अंसारी, नसरुद्दीन, मुहम्मद फहीम, मिर्जा इरफान बेग, फिरोज हुसैन, अब्दुल राशिद, डॉक्टर अब्दुल हक, शेख सखावत, गुलाम रसूल, डॉक्टर आदिल, अफ़ज़ल अनीस, अयाज़ अहमद, हसन कोया, हमीदुल्लाह खान, एजाज़, अजमेर, वहीद, हमीदुद्दीन सिद्दीकी, जीएम अंसारी, गुलाम हसीब अंसारी और इमरान खान का इस्तकबाल किया गया।
इस मौके पर ट्रस्ट के सदर एम आसिम बेग, सेक्रेटरी सैयद हुसैन, हमीदुल्लाह सिद्दीकी, जमील अहमद, वज़ी अहमद, तहूर पवार, सैयद आतिफ अली, अब्दुल हफीज, जमील कुरैशी, अब्दुल ज़ाकिर खान, इब्राहिम कादरी, मुर्तजा हुसैन, जफर जावेद, अलीम सिद्दीकी, शमीम अहमद, नसीम खान, अब्दुल कलाम, जिया अहमद, हकीम चौधरी, फ़राज़ अहमद, ज़मीर अहमद, शमशेर खान, शाहिद खान, जुल्फिकार अली, अरमान बेग, एमए परवेज़, असदुद्दीन हैदर, रकीब बेग, मुहम्मद अज़हर, ज़मीर मुहम्मद और अनवर मुअज्जन समेत जमाती मौजूद थे।
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ