-----------------
जीअकादा, 1447 हिजरी
﷽
फरमाने रसूल ﷺ
आदमी अपने दोस्त के दीन पर होता है, पस तुम में से हर एक को देखना चाहिए कि वह किसको दोस्त बना रहा है।
- तिरमीज़ी
---------------
✅ बख्तावर अदब : भिलाई
हजरत बीबी फातिमा जोहरा कमेटी की जानिब से ईद मिलन तकरीब मुनाकिद कर मुख्तलिफ हल्कों में खुसूसी कामों को अंजाम देने वाली खवातीन को एजाज से नवाजा गया।
जामा मस्जिद, सेक्टर-6 के कम्युनिटी हॉल में मुनाकिद तकरीब की मेहमाने खुसूसी पद्मश्री सबा अंजुम, (एएसपी) थीं। इनके अलावा पद्मश्री आशा बहन, ब्रह्मा कुमारी, सेक्टर-7, तंजीन इरफान, अहलिया इरफान उल हक, एएसपी बटालियन बालोद, सरस्वती धनेश्वर, अंतर्राष्ट्रीय शांति समिति प्रमुख और सदस्य मानवाधिकार आयोग, डॉ. शबाना बीआईटी कालेज, दुर्ग, रुबीना, प्रिंसिपल, नेहरू नगर स्कूल, कौसर, प्रिंसिपल क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, फरीद नगर, भिलाई शिखा रॉय, कांग्रेस प्रदेश सचिव, प्रभा राव, रिटा. इंस्पेक्टर, पुलिस विभाग, पोलम्मा, सोशल वर्कर, दुर्ग, शायना कुरैशी, पुलिस विभाग, काउंसलर, अंजुम अली, अल मदद सोसायटी और यास्मीन खान, सदर, इकरा टीचर्स एसोसिएशन वगैरह खुसूसी तौर पर मौजूद थीं। इस दौरान मुख्तलिफ शोबों में फलाही कामों को अंजाम देने वाली खवातीन को एजाज से नवाजा गया।
प्रोग्राम को कामयाब बनाने में कमेटी की शाहीन खान, नसीम सुल्तान, कौसर कुरेशी, शबनम खान, रजिया, अक्सा अली, जकिया, सायरा, सैय्यदा, शबनम अली, रख्शंदा हारून, शाहीन निज़ामी, रेहाना परवीन, साकिबा, जरीना, शाइस्ता, समारा नसीम, रुखसार आरिफ, रूही, अजरा बेगम, सीमा खान, कमरुन्निसा, फरजाना अली, आयशा बेगम, कमरुन और सीमा जावेद वगैरह कलीदी किरदार अदा किया।
.jpg)
.jpg)
0 टिप्पणियाँ