बैतुलमाल कमेटी का ईद मिलन और सालाना जलसा 3 को

--------------------- 

जीअकादा, 1447 हिजरी 

   फरमाने रसूल      

आदमी अपने दोस्त के दीन पर होता है, पस तुम में से हर एक को देखना चाहिए कि वह किसको दोस्त बना रहा है।

 - तिरमीज़ी

 -------------------


sayeed khan, hamza travel tales, bakhtawar adab


✅ बख्तावर अदब : भिलाई

बैतुलमाल कमेटी की जानिब से तीन मई बरोजे इतवार, ईद मिलन व सालाना जलसा मुनाकिद किया जा रहा है। मुस्लिम कम्यूनिटी हॉल, जामा मस्जिद, सेक्टर 6 में मुनाकिद जलसे में जरूरतमंदों को रोजगार व दीगर हल्के में मदद फराहम कराई जाएगी। मेहमाने खुसूसी पद्मश्री सबा अंजुम, डिप्टी कमांडेंट और फैसल रिज़वी, अराकीन छत्तीसगढ़ अधिवक्ता संघ, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड व सोशल वर्कर रायपुर होंगे। सदारत डॉ. आरए सिद्दीकी, सीनियर नेत्र विशेषज्ञ दुर्ग करेंगे। 

जलसे में डॉ. इरफान उर रहीम ख़ान, डिप्टी कमांडेंट, 21 वीं बटालियन बालोद, डॉ. एसए रिज़वी, डॉ. एसजे रिज़वी, डॉ. एसएम इक़बाल, डॉ. ताबिश अख़्तर, मोहम्मद नदीम ख़ान (जीएम, बीएसपी), एमआरके शरीफ (रिटायर जीएम, बीएसपी), मिर्ज़ा आसिम बेग (सदर-भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट) समेत शहर की तमाम मस्जिदों के ईमाम-ओ-खतीत मोअज्जिज मेहमान के तौर पर मौजूद रहेंगे। प्रेसिडेंट हाजी हमीदुल्लाह सिद्दीकी ने कसीर तादाद में अवाम से जलसे में शिरकत कर जलसे को कामयाब बनाने की अपील की है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ