रोजा-इफ्तार में की गई अमन की दुआएं

bakhtawar adab, nai tahreek, hamza travel tales

 ✅ बख्तावर अदब : भिलाई

    बैनुलअकवामी यौमे खवातीन के मौके पर अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की जानिब से रोजा इफ्तार पार्टी मुनाकिद की गई। जामा मस्जिद, सेक्टर-6 के कम्यूनिटी हॉल में इतवार, 8 मार्च को मुनोकिद इफतार पार्टी में 300 से ज्यादा रोजेदार शामिल हुए। इफ्तार व नमाज के बाद मुल्क में अमन व सलामती की दुआएं मांगी गई। 

bakhtawar adab, nai tahreek, hamza travel tales


    डायरेक्टर अंजुम अली ने बताया कि इफ्तार में बैतुल माल कमेटी, अंजुमन हुसैनिया, हजरत बीवी फातिमा जहरा कमेटी व दीगर तंजीम के लोगों ने भी भागीदारी निभाई। 

रमजान उल मुबारक, 1447 हिजरी 

फरमाने रसूल ﷺ
जिस शख्स का मकसद आखेरात की बेहतरी हो, अल्लाह ताअला उसके दिल को गनी कर देता है, उसके बिखरे हुए कामों को समेट देता है और दुनिया ज़लील हो कर उसके पास आती हैं।
- तिर्मीज़ी शरीफ


bakhtawar adab, nai tahreek, hamza travel tales


    इफतार पार्टी को कामयाब बनाने में अल मदद सोसाइटी की कौसर खान सेकेटरी, ज्वायंट सेक्रेटरी कैसर इकबाल, शीरीन, फरीदा, लीना तजमीन, खजांची शाहीन खान, दिलशाद, आलिया यासमीन, आयशा आलम, एसएन शेख, नीलोफर, शीरीन, रुखसाना, रुबीना, नर्गिस, डा. अमरीन, सायरा, सरवरी, कमर सुल्ताना, अनीस,रेहाना, दरख्शां अंजुम, शमा, जलाल, रानी, समीना खान, आलिया, गुल निशा, साबरा, सैयद जमशेद अली, सगीर खान, तौहीद अली, निसार, आरिफ खान, शौकत इकबाल, जलालुद्दीन और बैतुलमाल कमेटी के हफीज खान व मोहम्मद अलीम ने खुसूसी किरदार अदा किया। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ