-------------------------
जीअकादा, 1447 हिजरी
﷽
फरमाने रसूल ﷺ
"तुम अपने लिए भलाई के अलावा कोई और दुआ ना करो क्योंकि जो तुम कहते हो उस पर फरिश्ते आमीन कहते है।"
- मुस्लिम
--------------
विधायक कोर्सेवाड़ा ने होनहार बच्चों का किया इस्तकबाल
✅ बख्तावर अदब : भिलाई
सैय्यदी मदरसा, एकता नगर में मुकामी एमएलए डोमनलाल कोर्सेवाड़ा की जानिब से तरक्कीयाती कामों की शुरुआत की गई। इस दौरान उन्होंने होनहार बच्चों का इस्तकबाल भी किया।
गौरतलब है कि एमएलए फंड के दस लाख रुपए से मदरसे में तरक्कीयाती काम कराया जा रहा है जिसकी शुरुआत गुजिश्ता दिनों एमएलए कोर्सेवाड़ा दीगर खुसूसी लोगों की मौजूदगी में हुई। इस दौरान एमएलए कोर्सेवाड़ा ने सय्यदी ट्यूशन में पढ़ने वाली फरहत परवीन के सीबीएसई 10वीं के इम्तेहान में 93.2 फीसद नंबर लाने पर 10 हजार रूपए इनाम देने का ऐलान किया। इसके अलावा सैय्यदी ट्यूशन के ही दो दीगर तुलबा को भी दस-दस हजार रुपए देने का ऐलान करते हुए बच्चों के बेहतर मुस्तकबिल की दुआएं की।
इस मौके एमएलए नुमाइंदे सतीश साहू, सीनियर भाजपा नेता व साबिक पार्षद दिलीप पटेल, चरोदा भाजपा के सदर ए गौरी शंकर, पार्षद चंद्र प्रकाश पांडे, रामकुमार साहू, टी रामना, हाजी मुनीर अहमद शाह, हाजी हामिद खान अशरफी, अब्दुल सत्तार, मस्जिद कमेटी के सदर रुस्तम खान, वर्किंग कमेटी के अराकीन रईस अहमद, तौहीद खान, नसीम खान, अजहर खान, आरिफ खान, अबुल हसन, मोहम्मद अली, नौशाद अली, अब्दुल रहमान ठेकेदार, रियाज खान, सिराज खान, फिरोज अहमद खान, अयान शाह, अमान शाह, अदीब शाह, मोहम्मद हसन, वाजिद अंसारी, मोहम्मद गुलजार, मोहम्मद इमरान और मोहम्मद इरफान समेत दीगर लोग मौजूद थे। प्रोग्राम की कार्रवाई हज कमेटी के साबिक अराकीन हमीद अहमद शाह ने चलाई। आखिर में उन्होंने मेहमानों के तंई शुक्रगुजारी का इजहार किया।
.jpeg)
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ