-----------------------
जीअकादा, 1447 हिजरी
﷽
फरमाने रसूल ﷺ
जिस शख्स का मकसद आखेरात की बेहतरी हो, अल्लाह ताअला उसके दिल को गनी कर देता है, उसके बिखरे हुए कामों को समेट देता है और दुनिया ज़लील हो कर उसके पास आती हैं।
- तिर्मीज़ी शरीफ
--------------------
✅ बख्तावर अदब : दुर्ग हजरत बाबा सैयद अब्दुर्रहमान शाह काबुली (रहमतुल्लाह अलैह), पुराना बस स्टैंड का सालाना उर्स पाक (एकता उत्सव) 12 से 16 मई, 2026 तक मनाया जाएगा।
उर्स की तैयारियों को लेकर गुजिश्ता रोज मुनाकिद बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की सदारत सालाना उर्स पाक कमेटी के सदर प्रकाश देश लहरा ने की। बैठक से खिताब करते हुए उन्होंने गुजिश्ता साल आपरेशन सिंदूर के नाम पर मनाए गए सिंदूरी एकता उत्सव की कामयाबी के लिए कमेटी के अहलकारों, अराकीन, मुआविन, सोशल वर्कर और मआशरे के नुमाइंदों के तंई शुक्रगुजारी का इजहार किया। इस दौरान उन्होंने साल 2026 के उर्सपाक की तकरीब के कैलेंडर का इजरा करते हुए उर्स पाक प्रोग्राम की तारीख का ऐलान किया।
बैठक की कार्रवाई चलाते हुए रऊफ कुरेशी, जनरल सेक्रेटरी, सालाना उर्स पाक कमेटी ने बताया कि उर्सपाक की शुरुआत 12 मई, 2026 को दरगाह आलिया में परचम कुसाई के साथ होगी। 13 मई को ख़ादिम-ए-आस्ताना के दौलतकदे से शाही संदल निकाला जाएगा जो शहर का गश्त करता हुआ आस्ताने आलिया पहूंचेगा। 14 मई को कव्वाल सुल्तान साबरी एंड पार्टी, दिल्ली का मुकाबला साकिब उमैर चिश्ती, कव्वाल एंड पार्टी, दिल्ली से होगा। इसी तरह 15 मई को चांद कादरी चिश्ती, कव्वाल एंड पार्टी, का मुकाबला रियाज वारसी दिल्ली के साथ होगा, 16 मई को अमन अफजाल साबरी, मुंबई का मुकाबला गुलाम वारिस दिल्ली के साथ होगा।
बैठक में हैदर अली, हाजी इसराइल बेग शाद, हाजी इस्माइल चौहान, अजय शर्मा, हुसैन काका, सैयद रजब अली, शेख असलम, शेख अब्बास, रज़ा खोखर, जाकिर अली, अबरार पुवार, अफसर कुरैशी, सैयद माअरूफ आलम, जाहिद अली, नदीम आज़मी, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद साबिर पुवार, शेख अतीक, अमजद खान, शेख अयाज, शेख यूनुस, जमशेद खान, सैयद अनीस रजा, शफीक कुरैशी, सैयद मासूब अली, मोहम्मद रफीक खान, मोहम्मद अफजल, हाजी साजिद, मिर्जा बेग, मोहम्मद शरीफ खान, शेख रियाजुद्दीन, शाहबाज खान और ओवैस अली वगैरह मौजूद थे।
आखिर में राजेंद्र पाल भाटिया ने बैठक में मौजूद अहलकारों व अराकीन के तंई इजहारे तशक्कुर किया।



0 टिप्पणियाँ