अल मदद और मेमन जमात की ईद मिलन तकरीब, होनहार बच्चों को एजाज से नवाजा

-----------------------------

शवाल उल मुकर्रम, 1447 हिजरी 

 ﷽

   फरमाने रसूल      ﷺ

"अल्लाह ताअला फरमाता है: मेरा बंदा फर्ज़ नमाज़ अदा करने के बाद नफिल इबादत करके मुझसे इतना नज़दीक हो जाता कि मैं उससे मोहब्बत करने लग जाता हूँ।"

- सहीह बुख़ारी

------------------------


bakhtawar adab, nai tahreek, hamza travel tales, sayeed khan


✅ मुहम्मद जाकिर हुसैन : भिलाई, रायपुर

    इस्पात नगरी और राजधानी रायपुर की फिजा में ईद की सुगबुगाहट अब तक जारी है। इस जुमरे में गुजिश्ता दिनों अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाईटी और रायपुर की मेमन जमात (महिला विंग) की जानिब से ईद मिलन तकरीब का एहतेमाम किया गया। जिसमें कसीर तादाद में खवातीन और बच्चों ने शिरकत की। 

bakhtawar adab, nai tahreek, hamza travel tales, sayeed khan


डा. माहीन के शायराना अंदाज ने बांधा समा

    तकरीब में बच्चों ने तकरीर और नात शरीफ पेश की। तकरीब की कार्रवाई डॉ. माहीन फातिमा अली ने चलाई। उन्होंने अपने अपने शायराना अंदाज से समा बांध दिया। इस्तकबालिया तकरीर रिहान खान ने दिया जबकि अफशीन अली ने अल मदद सोसाइटी के कामों पर रोशनी डाली। 

    सोसायटी की डायरेक्टर अंजुम अली ने हर सोसायटी के अराकीन का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया और उन्हें तहाईफ देकर खुशियां बांटी। तकरीब को कामयाब बनाने में दरख्शां, शमीम अशरफी, नरगिस और रूबीना ने कलीदी किरदार अदा किया। आखिर में सभी ने साथ बैठ कर डिनर के साथ और सेवइयों का लुत्फ उठाया। इस दौरान मआशरे की तरक्की और बेहतर मुस्तकबिल को लेकर अराकीन व अहलकारों ने इजहारे खयाल किया। 

मेमन जमात ने बच्चों को तहाईफ देकर की हौसला अफजाई 


bakhtawar adab, nai tahreek, hamza travel tales, sayeed khan


    गुजिश्ता इतवार को रंग मंदिर, गांधी मैदान, छोटापारा में मेमन जमात (महिला विंग) की जानिब से ईद मिलन प्रोग्राम का एहतेमाम किया गया जिसमें बच्चों और खवातीन ने नात-ए-पाक की पेश की। मेहमाने खुसूसी वैदिक न्यूज चैनल की मैनेजिंग डायरेक्टर सैयद सलमा थीं। नबच्चों की हौसला अफजाई के लिए उनके बीच नाटक, कहानी और सवाल-जवाब कांपीटिशन कराया गया। जिसके बाद बच्चों का तहाईफ से नवाजा गया। खवातीन ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद पेश की। प्रोग्राम की आर्गेनाइजर अर्जुमन ढेबर ने सभी का इस्तकबाल किया। 


bakhtawar adab, nai tahreek, hamza travel tales, sayeed khan


इम्तेहान में बेहतरीन कारकर्दगी के लिए नवाजे गए बच्चे

प्रोग्राम के दौरान मेमन जमात के होनहार तुलबा को मोमेंटों और गुलदस्ता देकर उनकी हौसला अफजाई की गई। इनमें आबिदा फातेमा, फाईज गंज, मोहम्मद साबिर, तैयबा फातेमा, मोहम्मद हासिम गनी, इमरान सलाट, नाज़नीन बानो, अनम बानो, आयशा डेला, अलिशा मेमन, निदा फातेमा, मोहम्मद शिजान गगन शामिल हैं। 



 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ