-----------------------
जीअकादा, 1447 हिजरी
﷽
फरमाने रसूल ﷺ
जिस शख्स का मकसद आखेरात की बेहतरी हो, अल्लाह ताअला उसके दिल को गनी कर देता है, उसके बिखरे हुए कामों को समेट देता है और दुनिया ज़लील हो कर उसके पास आती हैं।
- तिर्मीज़ी शरीफ
--------------------
उर्स की तैयारियों को लेकर गुजिश्ता रोज मुनाकिद बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की सदारत सालाना उर्स पाक कमेटी के सदर प्रकाश देश लहरा ने की। बैठक से खिताब करते हुए उन्होंने गुजिश्ता साल आपरेशन सिंदूर के नाम पर मनाए गए सिंदूरी एकता उत्सव की कामयाबी के लिए कमेटी के अहलकारों, अराकीन, मुआविन, सोशल वर्कर और मआशरे के नुमाइंदों के तंई शुक्रगुजारी का इजहार किया। इस दौरान उन्होंने साल 2026 के उर्सपाक की तकरीब के कैलेंडर का इजरा करते हुए उर्स पाक प्रोग्राम की तारीख का ऐलान किया।
बैठक की कार्रवाई चलाते हुए रऊफ कुरेशी, जनरल सेक्रेटरी, सालाना उर्स पाक कमेटी ने बताया कि उर्सपाक की शुरुआत 12 मई, 2026 को दरगाह आलिया में परचम कुसाई के साथ होगी। 13 मई को ख़ादिम-ए-आस्ताना के दौलतकदे से शाही संदल निकाला जाएगा जो शहर का गश्त करता हुआ आस्ताने आलिया पहूंचेगा। 14 मई को कव्वाल सुल्तान साबरी एंड पार्टी, दिल्ली का मुकाबला साकिब उमैर चिश्ती, कव्वाल एंड पार्टी, दिल्ली से होगा। इसी तरह 15 मई को चांद कादरी चिश्ती, कव्वाल एंड पार्टी, का मुकाबला रियाज वारसी दिल्ली के साथ होगा, 16 मई को अमन अफजाल साबरी, मुंबई का मुकाबला गुलाम वारिस दिल्ली के साथ होगा।
आखिर में राजेंद्र पाल भाटिया ने बैठक में मौजूद अहलकारों व अराकीन के तंई इजहारे तशक्कुर किया।



0 टिप्पणियाँ