✅ बख्तावर अदब : दुर्ग / भिलाईदुर्ग। शायर नवेद रज़ा दुर्गवी की जानिब से गुजिश्ता दिनों केलाबाड़ी, शास्त्री चौक में मुनाकिद इफ्तार पार्टी में रोजादारों के अलावा दीगर मजाहिब के लोगों ने भी शिरकत की। इफ्तार के बाद नमाज की गई। साथ ही अमन व सलामती की दुआएं की गईं। प्रोग्राम का कामयाब बनाने में हाजी रियाज गौहर, हाजी ताहिर निजाम, डा. नौशाद सिद्दीकी, सुनील श्रीवास्तव और शायर आलोक नारंग वगैरह ने खिदमत अंजाम दी।
रमजान उल मुबारक, 1447 हिजरी
﷽
फरमाने रसूल ﷺ
जो चीज़ सबसे ज़्यादा लोगों को जन्नत में दाखिल करेगी, वो है ख़ौफ-ए-खुदा और हुस्न-ए-अखलाक।
- तिर्मिज़ी
फातिमा जोहरा कमेटी ने पहुंचाई मदद
भिलाई। हजरत बीबी फातिमा जोहरा कमेटी की जानिब से माहे रमजान में जरूरतमंदों की मदद की गई। अराकीने कमेटी ने चरोदा, भिलाई-3, खुर्सीपार, तकिया पारा दुर्ग, पावर हाउस, सुपेला और सेक्टर एरिया का दौरान कर जरूरतमंदों की जानकारी ली और उन्हें राशन के अलावा कपड़े और खाने का सामान दिया। इस दौरान कमेटी की ओर से शाहीन खान, नसीम सुल्ताना, कौसर कुरैशी, शबनम खान, अक्सा अली, रजिया, ज़किया, सायरा, सैयदा जरीना, शाइस्ता हफीज़, आयशा आलम, आयशा बेगम, रख्शंदा हारुन, शबनम अली, रेहाना बेगम, साकिबा, समरा नसीम, रूही, शाहीन निज़ामी, फ़रज़ाना, सीमा खान, सीमा जावेद, अकीला चिश्ती, अज़रा बेगम और कमरुन निशा वगैरह मौजूद थीं।
0 टिप्पणियाँ