इफ्तार के लिए बिछा चार सौ फुट लंबा दस्तरखान, दीगर मजाहिब के लोग भी हुए शामिल


bakhtawar adab , hamza travel tales

रमजान उल मुबारक, 1447 हिजरी 

फरमाने रसूल ﷺ

आलाह ताअला फरमाता है,:ऐ इंसान! मेरी इबादत के लिये फारिग हो जा, मैं तेरे दिल को मालदारी (कनाअत) से भर दूंगा, तेरी मोहताजी खत्म कर दूंगा, और अगर तू ऐसा नहीं करेगा तो मैं ऐसे कामों में मसरूफ कर दूंगा जो तेरे मुकद्दर में नहीं और तेरी मोहताजी खत्म नही करुँगा।*

- सुनन इब्न माजह 


शाही रोजा इफ्तार पार्टी में उमड़ा रोजादारों हुजूम 


bakhtawar adab, hamza travel tales

✅ बख्तावर अदब : रायपुर 

    हुसैनी सेना की जानिब से गुजिश्ता दिनों मुनाकिद शाही रोजा इफ्तार पार्टी में हजारों रोजा दारों ने इफ्तार कर मुल्क, रियासत और कौम की खुशहाली, तरक्की और भाईचारगी के लिए दुआ की। 
इफ्तार के लिए 400 फुट लंबे पंद्रह दस्तरख्वान बिछाए गए थे। इफतार के बाद मौलाना अब्दुल रज्जाक मग्रिब की नमाज अदा कराई जिसके बाद हजरत इमाम हुसैन रदि अल्लाह ओ ताअला अन्हो व शोहदा-ए-कर्बला के के नाम फातेहा पढ़ी गई। 
    
bakhtawar adab, hamza travel tales

    माहे रमजान के 23 वें रोजे के मौके पर नेताजी सुभाष स्टेडियम में मुनाकिद इफ्तार पार्टी में पहुंचे रोजादारों समेत दीगर मजाहिब के मोअज्जिज लोगों का हुसैनी सेना के मुंतजिम राहिल रऊफी ने इस्तकबाल किया।
    इनमें वक्फ बोर्ड के चेयरमेन डॉ सलीम राज, अल्पसंख्यक आयोग के सदर सरदार अमरजीत सिंग छाबड़ा, हज कमेटी के सदर मिर्जा एजाज बेग, अकलीयती मोर्चा के रियासती सदर मखमूर इकबाल खान, सिख समाज के तेलीबांधा गुरुद्वारा के ज्ञानी जी। दिलेर रंधावा, क्रिश्चियन समाज से राजेश जोन पॉल, सुरेश मसीह, सिंधी समाज से अजीत कुकरेजा, विकास बजाज, मुतवल्ली अरशद खान, कुमार मेनन, मुजफ्फर खान गुड्डू, रजिया खान वगैरह शामिल हैं जिन्हें राहिल रऊफी, नईम अशरफी रिजवी, शेख अमीन, रफीक गोठिया, डॉ नेहाल खान, शेख अफसर, जिला सदर मोहम्मद आमिर खान, कामरान अंसारी, जीशान सिद्दीकी, जफर इकबाल, नूर मेमन, शेख हाफिजजुद्दीन हफिज, सरफराज आलम, निजाम कुरैशी, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद इसरार, जावेद रजा, जुनैद रजा, एहतेशाम हुसैन, मोहम्मद अकरम, परवेज परू, मोहम्मद जावेद खान, शेरा पहलवान, इमरान अशरफी, मोहम्मद फारूक, वासिद खान, सोहेल राईन, मोहम्मद रमजान, इमरान अली, मोहम्मद यासीन, गुफरान खान, आफताब अंसारी, मोहम्मद लतीफ, साजिद कुरैशी गुड्डू, जावेद दद्दा, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद जावेद के अलावा हुसैनी सेना दीगर मेंबरान ने गुलपोशी कर इस्तकबाल किया। 
    इफ्तार पार्टी की कार्रवाई मौलाना जहीरूद्दीन ने चलाई। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ